Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतिबिंब पोर्टल कारगर साबित, गिरिडीह पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को धर दबोचा

Advertisement
Advertisement
  • बीते पांच माह में गिरिडीह पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से 212 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार 
Ranchi/Giridih :  गिरिडीह पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से छह साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक के पास से सभी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में कुंदन कुमार, मुकेश यादव, लोकेश कुमार, चंद्रकांत श्रीवास्तव, पिंकेश कुमार और जयमंगल यादव शामिल हैं. इनके पास से पुलिस को नौ मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 16 एटीएम, आठ आधार कार्ड, छह पेन कार्ड, दो बाइक और 19 हजार रुपये बरामद किये हैं.

पांच माह में 212 साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने पिछले 5 महीने में 212 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अब तक 510  मोबाइल, 678 सिम कार्ड, 237 पासबुक, 10 चेक बुक, 14.56 लाख नगद समेत अन्य सामान बरामद किये हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि साइबर अपराधी फर्जी खाता का प्रयोग कर साइबर ठगी के पैसों को मंगाते थे और इसकी निकासी करते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही