Search

साइबर अपराधियों के खिलाफ कारगर हथियार साबित हो रहा है 'प्रतिबिंब' पोर्टल, 468 गिरफ्तार

Ranchi : साइबर अपराधियों के खिलाफ `प्रतिबिंब` पोर्टल कारगर हथियार साबित हो रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के दौरान ही इस पोर्टल की मदद से झारखंड में एक महीने में 468 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके परिणाम स्वरूप झारखंड इलाके से होने वाले साइबर अपराध में एक महीने के भीतर ही 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आयी है. दिसंबर के पहले हफ्ते में झारखंड से कुल 31,228 साइबर अपराध रिपोर्ट हुए थे. जबकि 28 दिसंबर से तीन जनवरी के सप्ताह में कुल 24,264 साइबर अपराध ही रिपोर्ट हुए. इसे भी पढ़ें -चिली">https://lagatar.in/chile-womens-hockey-team-reached-ranchi-will-face-germany-in-the-first-match/">चिली

महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, पहले मुकाबले में जर्मनी से होगी टक्कर

468 साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार

प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से झारखंड में पिछले एक महीने के दौरान 468 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए. 1635 सिम कार्ड बरामद किए गए, इसके अलावा 1107 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. साइबर अपराधी सबसे अधिक देवघर जिले में 200 गिरफ्तार हुए हैं. इसके अलावा धनबाद में 10, गिरिडीह में 114, हजारीबाग में 37, जमशेदपुर में चार, जामताड़ा में 70, पाकुड़ में पांच, गोड्डा में तीन, बोकारो में पांच, गढ़वा में एक,कोडरमा में 10,लातेहार में चार और दुमका में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं.

साइबर अपराधियों की रियल टाइम जानकारी मिल जाती है

प्रतिबिंब पोर्टल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) ने तैयार किया है और इसकी मदद से किसी इलाके में सक्रिय साइबर अपराधियों की रियल टाइम जानकारी उस क्षेत्र के एसपी और थाना प्रभारी को मिल जाती है.

क्रिप्टोकरेंसी से घोटाला करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

क्रिप्टोकरेंसी घोटाला करने वाला साइबर अपराधी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. शशि शंकर कुमार उर्फ विक्की सीआईडी ने बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया. सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने बताया कि आरोपी शशि शंकर कुमार और इसके अन्य सहयोगी ने झारखंड के कई शहरों जैसे रांची, बोकारो जमशेदपुर और अन्य जगहों पर बड़े-बड़े कई आयोजन स्थल जैसे होटलों और अन्य स्थानों पर OROPAY कंपनी से संबंधित अनेकों अनेक कार्यक्रम किये, जिसमें लोगों को मुफ्त में भोजन और जलपान की व्यवस्था देते हुए अपने प्रभाव को स्थापित करने के लिए भारतीय मुद्रा के फर्जी नोटों की गड्डियों को फाड़कर संदेश देने का प्रयास किया कि भविष्य क्रिप्टो करेंसी का है. लोगों के बढ़ते निवेश को देखते हुए आरोपी शशि शंकर कुमार उर्फ विक्की और अन्य सहयोगी ने फर्जी वेबसाइट www.oropay.io">http://www.oropay.io">www.oropay.io

को एक दिन अचानक बंद करते हुए निवेशकों को भारी चपत लगाई. इसे भी पढ़ें -कोयला">https://lagatar.in/terror-coal-traders-5-militants-including-tpc-sub-zonal-commander-adesh-ganjhu-arrested-weapons-also-recovered/">कोयला

कारोबारियों का आतंक TPC सब जोनल कमांडर आदेश गंझू समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp