Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतिमा देवी ने कांग्रेस का दामन थामा, के. राजू बोले - मनिका में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

राजनीति की खबरें

Ranchi: लातेहार जिला के मनिका प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा देवी ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कांग्रेस परिवार में स्वागत किया.

 

इस मौके पर के. राजू ने कहा कि कांग्रेस की जनहित की नीतियों, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की सोच से प्रभावित होकर लगातार दूसरे दलों और सामाजिक संगठनों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिमा देवी के कांग्रेस में आने से लातेहार जिले, खासकर मनिका विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी.

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और भाईचारे की राजनीति में विश्वास करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव के मुद्दों पर काम कर रही है.

 

Uploaded Image

 

सदस्यता लेने के बाद प्रतिमा देवी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगी और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगी.

 

कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार जिला कांग्रेस प्रभारी भीम कुमार, निरंजन पासवान, जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही