Pulse, Santevita,Orchid,Medica,RIMS में खाली नहीं हैं ऑक्सीजन बेड
Pravin Kumar
Ranchi: कोरोना के दूसरे लहर में झारखंड बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इसमें रांची जिला प्रमुख रूप से प्रभावित है. केवल रांची में ही हर दिन औसतन 1500 के करीब संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. इसका असर यह हुआ है कि शनिवार को राजधानी के कमोबेश हर हॉस्पिटलों में बेड कम या खत्म हो गए हैं. संक्रमित मरीज को बेड मिलने में काफी परेशानी हो रही है. अगर किसी परिवार में कोई व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित होता है तो परिजन को अपने मरीज के लिए किसी भी हॉस्पिटल में बेड दिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है.
अगर पावरफुल संपर्क हो तो संक्रमित के परिजन को मरीज के लिए बेड उपलब्ध हो जाता है, लेकिन एक सामान्य व्यक्ति को बेड मिलने में क्या परेशानी होती है उसका दर्द केवल उसके परिजन ही समझ सकते हैं. Lagatar.in ने अपनी पड़ताल में वैसे कुछ मरीजों की परिजनों की परेशानी को सामने रखने का एक छोटा सा प्रयास किया है. रांची जिले में 22 अप्रैल को 1467 एवं 24 अप्रैल को 1364 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गए. बता दें कि रांची के अस्पतालों में कोविड के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन बेड नहीं मिल पा रहा है.
प्रतिरक्षकडॉटकोडॉटइन पोर्टल को नहीं किया जा रहा अपडेट
रांची जिला प्रशासन द्वारा मरीजों के लिए बेड उपलब्धता बताने के लिए सरकार ने प्रतिरक्षकडॉटकोडॉटइन पोर्टल बनाया है. इसके आंकड़ों के अनुसार कांके जेनरल अस्पताल में 6 और रानी अस्पताल में 2 ऑक्सीजन बेड खाली होने की बात इस साइट पर आ रही है. वहीं दूसरी ओर रांची जिला प्रशासन के पोर्टल पर ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता की सही जानकारी को उपलोड नहीं किया जा रहा है. लगातार न्यूज की पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है.
लगातार न्यूज ने रांची में कोविड के बढ़ते मामले के बीच संक्रमितों से बात की. कई लोगों ने सांस लेने में परेशानी होने का जिक्र किया. लेकिन ऑक्सीजन बेड अस्पतालों में उपलब्ध नहीं होने की वजह से परिजन घर में ही ऑक्सीजन की व्यवस्था में लगे हैं.
लगातार न्यूज की पड़ताल
प्रतिरक्षकडॉटकोडॉटइन पोर्टल में रांची के 32 अस्पतालों में बेड उपल्बधता दिखाई गई है. इसमें कुल सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड 1797 है. पोर्टल के आंकड़े के अनुसार सिर्फ कांके जेनरल अस्पताल में ही 6 और रानी अस्पताल में 2 ऑक्सीजन बेड खाली बताया जा रहा है. जब लगातार न्यूज के संवाददाता कांके जनरल अस्पताल के प्रबंधन से बात की तो चौंकाने वाले तथ्य सामाने आये. प्रबंधन से जुड़े जगपाल ने बताया दिन पहले ही सभी 10 ऑक्सीजन बेड फूल हो गये हैं. जिसकी जानकारी रांची जिला प्रशासन तो दी गई है. जिला प्रशासन बेड की उपल्बधता को अपडेट नहीं करने का खामियाजा अस्पताल प्रबंधन को भी भुगतना पड़ता है.
ऑक्सीजन बेड को लेकर रानी अस्पताल से संपर्क करने पर तीन ऑक्सीजन बेड खाली होने की बात कही गई. लेकिन कहा गया अस्पताल में सिर्फ 17 साल तक के बच्चों का इलाज किया जाता है.
528 में महज 17 आईसीयू बेड ही हैं खाली
राजधानी के 32 अस्पतालों में कुल 528 आईसीयू बेड हैं. जिसमें सिर्फ 17 आईसीयू बेड खाली हैं. जिसमें सेवा सदन में 3, रानी अस्पताल में बच्चों के 8 एवं हेल्थ पॉइंट में 6 खाली बेड हैं. लगातार न्यूज ने शहर के नामी निजी अस्पतालों की भी पड़ताल की जिसमें Pulse Hospital, Santevita Hospital,Orchid,Medica अस्पताल में बेड की उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आयी. वहीं आलम अस्पताल प्रबंधन से भी जानकारी मिली कि अस्पताल में 45 ऑक्सीजन बेड और 11 आईसीयू बेड है जो सभी भरे हुए हैं.
देखें रांची के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपस्थिति
अस्पताल का नाम | कॉन्टेक्ट नंबर | ऑक्सीजन बेड/ उपलब्धता | आईसीयू बेड/ उपलब्ध |
The 7 Palm Hospital | 9102994184 | 13/0 | 6/0 |
Summer Hospital, Singh More | 9934596605 | 5/0 | 0/0 |
SewaSadan | 6204801102 | 72/0 | 4/3 |
Santevita Hospital | 7360033390 | 30/0 | 2/0 |
Samford Kokar | 7360080040 | 55/0 | 30/0 |
SAI Hospital | 0 | 12/0 | |
SADAR Ranchi | 9709016627 | 240/0 | 60/0 |
RPS Hospital | 7728027992 | 15/0 | 2/0 |
Rinchi TrustKathal More | 7234002900 | 28/0 | 3/0 |
RIMS | 0651-2545404 | 253/0 | 100/0 |
Rani Hospital, | 7677111010 | 5/2 | 9/8 |
Ram Pyari Super Speciality Karmtoli | 9264443201 | 46/0 | 7/0 |
Raj Hospital | 9771488888 | 68/0 | 24/0 |
Pulse Hospital, | 8989805546 | 138/0 | 19/0 |
Prabhawati Hospital | 7808912001 | 11/0 | 14/0 |
Paras Hospital | 9297991020 | 36/0 | 4/0 |
Orchid, | 9308120007 | 38/0 | 9/0 |
Medica | 6516606000 | 41/0 | 68/0 |
Medanta, IRBA | 8374648765 | 36/0 | 13/0 |
Kanke General Hospital | 10/6 | ||
Jaslok Hospital | 8709099926 | 10/10 | 7/0 |
Health Point, | 7004711714 | 35/0 | 6/6 |
Gurunanak Hospital, | 9234682916 | 44/0 | 31/0 |
Gulmohar Hospital, | 8210001754 | 0 | 0 |
Dwarka Hospital | 8/0 | 6/0 | |
Devkamal Hospital | 7808782978 | 46/0 | 16/0 |
CCL | 40/0 | 15/0 | |
CCC Khelgaon | 0 | 0 | |
Anjuman Islamia Hospital, | 9431929418 | 12/0 | 37/0 |
All CHCranchi des. | 0 | 0 | |
Alam Hospital | 7070991116 | 45/0 | 11/0 |
CCC Khelgaon | 0 | 0 | |