Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतुल शाहदेव ने डीजीपी से की मांग, स्क्रैप चोरी में गिरफ्तार भरत उरांव से पुलिस करे पूछताछ

भरत उरांव से पूछताछ हुई तो कई सफेदपोश होंगे बेनकाब स्क्रैप लूटकांड की रकम नक्सलियों तक तो नहीं पहुंच रही, इसकी भी जांच हो Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्वीट कर झारखंड के डीजीपी से कहा कि लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में दिवालिया हो गए अभिजीत प्लांट में स्क्रैप के करोड़ों रुपए की चोरी हुई है. प्रतुल ने डीजीपी को बताया कि मुख्य सूत्रधारों में एक भरत उरांव को चंदवा पुलिस ने चोरी के स्क्रैप के साथ गिरफ्तार किया. मगर उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की कोशिश नहीं की गई, जो आश्चर्यजनक है. इसे भी पढ़ें : ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-stabilizer-defective-somewhere-in-hmch-there-is-no-electricity-nearby/">ग्राउंड

रिपोर्ट : HMCH में बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद, देर रात तड़पने लगी महिला
प्रतुल ने कहा कि भरत उरांव के जरिए उन सफेदपोश और माफिया तत्व तक पहुंचा जा सकता है, जो इस स्क्रैप चोरी का अभी तक संचालन कर रहे हैं. प्रतुल ने डीजीपी से भरत उरांव को रिमांड में लेकर गहराई से पूछताछ करने का आग्रह किया है. प्रतुल ने कहा कि जानकारी है कि भरत उरांव के सीने में स्क्रैप चोरी में लिप्त बहुत सारे सफेदपोशों के राज दफन है, इसलिए उसकी सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाए. प्रतुल ने कहा कि चंदवा और बालूमाथ थाने अति उग्रवाद प्रभावित थानों में आते हैं. इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कहीं राष्ट्र विरोधी नक्सली जो सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं, उन तक भी स्क्रैप लूट की लेवी पहुंची या नहीं? प्रतुल ने मांग की है कि करोड़ों रुपए के अभिजीत ग्रुप के स्क्रैप लूटकांड के असली सूत्रधारों का खुलासा हो. अभी कुछ दिहाड़ी मजदूर पकड़े जा रहे हैं, जिनको कुछ रुपयों का लालच देकर चोरी कराया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-02-at-5.25.23-PM.jpeg"

alt="" width="660" height="1280" /> इसे भी पढ़ें : पूछताछ">https://lagatar.in/in-interrogation-gangster-aman-sahu-revealed-many-secrets-had-entered-the-world-of-crime-in-the-year-2012/">पूछताछ

में गैंगस्टर अमन साहू ने उगले कई राज, साल 2012 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही