Search

 
 
 

प्रतुल शाहदेव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 288 में बूथ चलें हम... अभियान चलाया

 
 Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 288 में बूथ चलें हम... अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की नीतियों का अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार किया. प्रतुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि आप तो इसी बूथ से वोटर है. सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से हेमंत जी को चुनौती है कि अपने घरवाले बूथ से तो बढ़त लेकर दिखायें.

शाहदेव ने उम्मीद जताई है कि हेमंत सोरेन इस चुनौती को स्वीकार करेंगे

प्रतुल शाहदेव ने उम्मीद जताई है कि हेमंत सोरेन इस चुनौती को स्वीकार करेंगे. प्रतुल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर जो वातावरण बना है, उससे तो इस बात पर शक है कि विधानसभा चुनाव में झामुमो दहाई का आंकड़ा तक भी पहुंच पाये. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही