Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा के रोल गांव पहुंचे प्रतुल शाहदेव, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Chandwa : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह रोल-महुआमिलान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव महाष्टमी के दिन सपरिवार अपने पैतृक आवास चंदवा प्रखंड के रोल गांव पहुंचे. यहां उन्होंने मातेश्वरी की पूजा-अर्चना की. परंपरा के अनुसार पंचायत के पूर्व मुखिया बैजू मुंडा ने प्रतुल शाहदेव को अंग वस्त्र और नारियल देकर सम्मानित किया. वहीं शाहदेव ने ग्राम प्रधान को सम्मानित किया. जिसके बाद सभी लोगों ने पंडाल में जाकर माता के दर्शन किए. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पर्व त्योहार में अपने गांव और अपनों के बीच रहना बहुत ही आनंददायी होता है. यहां पिछले 16 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा हो रही है. यहां के बाद शाहदेव रकसी, बालूमाथ और बारियातु में बने पूजा पंडालों में पहुंचे और वहां स्‍थाप‍ित मां दुर्गा की प्रत‍िमा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. पूजा समिति से जुड़े लोगों से मिलकर उन्हें बधाई दी. देर शाम चंदवा पहुंचकर संध्या आरती में शामिल हुए. मौके पर प्रतुल की धर्मपत्नी डॉ. विद्या शाहदेव, अमित गुप्ता,अनिल साहू,आशीष सिंह, रोहित शाहदेव,रमेश गुप्ता,अजीत शाहदेव, हेमंत चावड़ा, हरिवंश, शिवनाथ, सत्यवान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  बिहारः">https://lagatar.in/bihar-double-murder-in-muzaffarpur-controversy-took-place-during-daru-party/">बिहारः

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, दारू पार्टी के दौरान दोस्त ने मारी गोली

2007 से हो रही है पूजा

महुआमिलान में दुर्गा मंडल महुआमिलान, रोल-जमीरा के द्वारा 2007 से पूजा की जा रही है. प्रतुल शाहदेव की अध्यक्षता में पहली बार यहां पंडाल बनाकर पूजा की व्यवस्था की गयी. पुरोहित श्याम नारायण मिश्रा, लखन प्रजापति, ग्रामीण आशीष कुमार सिंह, रमेश गुप्ता, रमेश साव, वासुदेव प्रजापति, स्व. प्रदीप शाहदेव, कालेश्वर यादव, धनु घटवार पाहन  का शुरुआती वर्षों में पूजा आयोजन में विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/two-days-break-on-bharat-jodi-yatra-sonia-will-reach-karnataka-today-will-join-on-6th-october/">भारत

जोड़ो यात्रा पर दो दिन का ब्रेक, सोनिया पहुंचीं कर्नाटक, 6 अक्टूबर को शामिल होंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही