Search

प्रतुल शाहदेव ने कहा, पीएम मोदी सौगात देने आ रहे हैं झारखंड, झामुमो को लग रहा है डर...

आदिवासियों मूलवासियों का सबसे बड़ा दुश्मन है झारखंड मुक्ति मोर्चा   Ranchi :  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का जब भी झारखंड में आगमन होता है, झारखंड मुक्ति मोर्चा के खेमे में डर सा समा जाता है. कहा कि प्रधानमंत्री खरबों रुपए की सौगात देने आ रहे हैं. लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त झारखंड मुक्ति मोर्चा को अब भी डर लग रहा है, हेमंत सरकार पूरे तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. लोकतंत्र के लिए यह डर अच्छा भी है.

हक मांगने पर आदिवासी मूलवासी छात्रों को मिली लाठियां

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आदिवासियों और मूलवासियों की सबसे बड़ा दुश्मन झामुमो है.  हक मांगने निकले आदिवासी मूलवासी छात्रों को लाठियां मिली और फर्जी मुकदमों में फंसाया गया. प्रतियोगी परीक्षाएं कदाचार के भेंट चढ़ गयी. हेमंत सरकार पर पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में 70 हजार करोड रुपए के घपले, घोटाले का आरोप लगा है।

झारखंड आंदोलन को 3 करोड रुपए में बेच दिया

प्रतुल ने कहा कि जिस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को 3 करोड रुपए में बेच दिया हो वह अब नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है. अब सर्वोच्च न्यायालय में यह मामला फिर से खुला है और इस पर सुनवाई चल रही है। यह झारखंड को बेचने वाले लोगों की सरकार है. हेमंत सोरेन बेल पर बाहर हैं. लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा ऐसा बयान दे रहा जैसे वह दोष मुक्त हो गये.

झारखंड का जो बकाया है वह मिलकर ही रहेगा

झारखंड की जो भी राशि बकाया है वह तो उसे मिलकर रहेगी. अब इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आ गया.  हेमंत सोरेन को ये बताना चाहिए कि इस राशि का कितना बकाया केंद्र की एनडीए सरकार के दौरान था और कितना पैसा उनके सहयोगी दल कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान था. साथ-साथ यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि शिबू सोरेन जब कोयला मंत्री थे तो उस समय उन्होंने इस पैसे को वापस लाने के लिए क्या कदम उठाया था.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp