Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रतुल शाहदेव ने अमित शाह से किया आग्रह, अभिजीत प्लांट से हो रही करोड़ों के स्क्रैप की चोरी, सीबीआई जांच हो

 Latehar  : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ध्यान लातेहार के चंदवा थाना अंतर्गत अभिजीत प्लांट में करोड़ों के स्क्रैप की चोरी की सूचना होने की ओर आकृष्ट कराया है. प्रतुल ने कहा कि बताया जाता है कि एक संगठित माफिया गिरोह इस पूरी लूट के रैकेट के पीछे सक्रिय है. कहा कि इस संगठित गिरोह में कुछ सफेदपोश लोगों की भूमिका भी रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Pratul-999.jpg"

alt="" width="1080" height="1286" />

सैकड़ों लोग मिलकर स्क्रैप की अवैध कटाई कर रहे हैं

प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि रस्म अदायगी के लिए बीच-बीच में एक-दो लोहा चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाता है. लेकिन प्लांट का मुआयना करने से ही पता चल जायेगा कि सैकड़ों लोग मिलकर स्क्रैप की अवैध कटाई कर रहे हैं. कहा कि रातों-रात स्क्रैप को चंदवा स्थित एक कबाड़ी की दुकान सहित अन्य जगहों पर ले जाकर खपा दिये जाने की चर्चा है. प्रतुल ने आश्चर्य जताया कि प्रशासन को इस लूट की कोई खबर ही नहीं है.

खेल में पर्दे के पीछे से सक्रिय सफेदपोशों को सामने लाया जाये

प्रतुल शाहदेव ने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि  इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की अनुशंसा की जाये. मांग की कि इस खेल में पर्दे के पीछे से सक्रिय सफेदपोशों को सामने लाया जाये. प्रतुल ने कहा कि जिला ट्रांसफर के बावजूद चंदवा थाना प्रभारी का पद पर बने रहना आश्चर्य की बात है. बता दें कि अभिजीत का प्लांट चंदवा थाना के अंतर्गत आता है, प्रतुल ने कहा कि वे शीघ्र केंद्रीय गृह मंत्रालय जाकर इस पूरे मामले को प्रस्तुत करेंगे. प्रतुल ने अपना ट्वीट सीबीआई,मुख्यमंत्री कार्यालय और झारखंड पुलिस को भी टैग किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही