Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा के प्रवीण कुमार ताइक्वांडो राष्ट्रीय रेफरी की उपाधि से सम्मानित समेत जिले की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित रेफरी सेमिनार का आयोजन उड़ीसा के पुरी में किया गया. जिसमें कोडरमा के प्रवीण जोशी ने भी भाग लिया. वर्ल्ड ताइक्वांडो संघ के निर्देशानुसार यह सेमिनार आयोजित की गई थी. इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों एवं रेफरी को नए रूल से अवगत कराना था. यह सेमिनार 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को पुरी में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रवीण कुमार को राष्ट्रीय रेफरी में (क्लास वन) रेफरी की उपाधि से सम्मानित किया गया. इस रेफरी सेमिनार के मुख्य परीक्षक के रूप में इंटरनेशनल रेफरी, (क्लास -1) तिरुमल, कर्नाटक से थे. प्रवीण जोशी के क्लास-वन रेफरी बनने से कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सचिव एके चंद्रा, सरस्वती लव कुमार गुप्ता, रामाशीष कुमार और कोडरमा जिला के कई ताइक्वांडो खिलाड़ी संगम राज, रिद्धि, कान्हा, अभिनव आयुष, सूरज सलुजा, श्रव्या शाहा, अक्षत अश्विन, कामया पांडे इत्यादि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. मुख्य जानकारी देते हुए कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने प्रवीण जोशी के क्लास वन रेफरी बनने पर शुभकामनाएं दी. बताया कि इस सेमिनार के पश्चात इंटरनेशनल रेफरी बनने का रास्ता साफ हो गया है. आने वाले दिनों में प्रवीण कुमार इंटरनेशनल रेफरी बनने के लिए प्रयास करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे.

मुंबई मेल से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8-27.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोडरमा। हीरोडीह रेलवे स्टेशन में सोमवार अहले सुबह मुंबई मेल ट्रेन से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेसकरी निवासी 25 वर्षीय सरवरी खातून पति समीम खातून मुंबई मेल पकड़ने के लिए हीरोडीह स्टेशन आई थी. इसी क्रम में अचानक ट्रेन खुल गई, जिससे उक्त महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : 128">https://lagatar.in/cricket-returns-to-olympics-after-128-years-approval-given-in-ioc-meeting/">128

साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC की बैठक में लगी मुहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही