Search

 
 
 

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था ने 775 यूनिट रक्त जुटाए

 
Adityapur : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. भगवती इंक्लेव आदित्यपुर प्रांगण में आयोजित शिविर में झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए. रक्तदान शिविर में 775 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/tatanagar-barbil-passenger-to-return-on-track-from-august-3/121192/">

टाटानगर – बड़बिल पैसेंजर 3 अगस्त से लौटेगी पटरी पर
इस मौके पर चंपई सोरेन ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान पारा मेडिकल स्टाफ़ ने जिस जिम्मेदारी से काम किया वह सराहनीय है. कोरोना की भयावह स्थिति से निकालने में राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह की ओर से कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि सरायकेला में ब्लड बैंक खोले जाने की पहल की जाए. वहीं प्रवीण सिंह के निधन पर कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गगराई, डॉ नकुल चौधरी, एके श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता विजय खां, रवींद्र कुमार झा, अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, रंजीत प्रधान, जगदीश नारायण चौबे, मुन्ना शर्मा, राणा सिंह, सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही