Search

 
 
 

प्रयागराज : माघ पूर्णिमा पर 18.60 लाख लोगों ने पवित्र संगम में लगायी आस्था की डुबकी

 
Prayagraj (Uttar Pradesh) :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम नगरी में माघ मेला लगा है. मेले के पंचम स्नान पर्व बसंत पंचमी पर सुबह 10 बजे तक लगभग 18.60 लाख लोगों ने गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगायी. हर-हर गंगे के उद्घोष से संगम नगरी गुंजयमान हो गया. इस स्नान के साथ ही लोग महीने भर का कल्पवास पूरा कर अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं. माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि ठंड रहने के बावजूद महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 18.60 लाख लोगों ने स्नान किया. बताया कि श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाटों की लंबाई 6,800 फुट से बढ़ाकर 8,000 फुट कर दी गयी है. संगम नगरी में कुल 12 घाट बनाये गये हैं. सभी घाटों पर कपड़े बदलने के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

महीने भर का कल्पवास पूरा कर अपने घर लौटने लगे लोग

पुलिस उप महानिरीक्षक (माघ मेला) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं.  पूरे क्षेत्र में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और कई एआई आधारित कैमरे लगाये गये हैं. संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आने पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है. मेला क्षेत्र में  एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते), आरएएफ (द्रुत कार्य बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें, महिला पुलिसकर्मी, घुड़सवार पुलिस और बम निरोधक दस्ते) तैनात हैं. इस स्नान के साथ ही लोग महीने भर का कल्पवास पूरा कर अपने अपने घरों को लौटने लगे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही