Search

प्रयागराजः कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक

Prayagraj: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया है. प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दोनों को दफनाया गया. इस दौरान अतीक के दोनों नाबालिग बेटे और अशरफ की दोनों बेटियां समेत परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे. बता दें कि शनिवार देर रात मेडिकल के लिए जा रहे माफिया अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही इसपर जोरदार राजनीति जारी है. वहीं अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है. इधर, प्रयागराज स्थित अतीक मोहल्ले, घर और शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कसारी-मसारी कब्रिस्तान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस हाई अलर्ट पर है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/dushasans-government-in-jharkhand-why-exploitation-of-mothers-and-sisters-under-tribal-cms-rule-minister-ashwini-choubey/">झारखंड

में दुशासन की सरकार, आदिवासी सीएम के शासन में मां-बहनों का शोषण क्यों : मंत्री अश्विनी चौबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp