Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज महाकुंभ का शुभारंभ 13 जनवरी से, रेलवे चलायेगा तीन हजार स्पेशल ट्रेनें...

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के पवित्र संगम पर13 जनवरी, 2025(पौष पूर्णिमा) से महाकुंभ का शुभारंभ हो रहा है. खबर है कि महाकुंभ में अपने योगदान के लिए भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है. रेलवे महाकुंभ के लिए तीन हजार स्पेशल ट्रेनें चलायेगा. इनमें से 560 ट्रेनें रिंग रेल रूट पर चलाई जायेंगी. नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर उपेंद्र चंद्र जोशी ने यह जानकारी दी है. इस क्रम में बताया कि 9 रेलवे स्टेशनों प्रयागराज जंक्शन, सुबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छेओकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूसी स्टेशन पर 560 टिकटिंग पॉइंट की व्यवस्था की जा रही है.

15 दिन पहले से टिकट लेने की व्यवस्था की गयी है

इकनॉमिक टाइम्स ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर के हवाले से कहा कि इन पॉइंट्स से रोज करीब 10 लाख टिकट बांटे जा सकते हैं. महाकुंभ मेले को देखते हुए 15 दिन पहले से टिकट लेने की व्यवस्था की गयी है. बताया गया है कि रिंग रेल रूट प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज संगम- जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-माणिकपुर-चित्रकूट-झांसी रूट पर ट्रेनें भी चलाई जायेगी.

10 हजार से ज्यादा नियमित और 3 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

रेलवे 10 हजार से ज्यादा नियमित और 3 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है. जानकारी दी गयी है कि 1800 स्पेशल ट्रेनें छोटे रूट पर और 700 लंबे रूट पर चलेंगी. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 18 हजार से ज्यादा आरपीएफ और एसआरपी के जवानों को तैनात किया जा रहा है.

प्रयागराज जंक्शन पर 6 बेड वाले ऑब्जरवेशन रूम का सेटअप तैयार

रेलवे के अनुसार प्रयागराज जंक्शन पर 6 बेड वाले ऑब्जरवेशन रूम का सेटअप तैयार कर लिया गया है. यहां ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर, ईसीजी मशीन, ग्लुकोमीटर, नेबुलाइजर और स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है.यात्रियों की सुरक्षा के लिए 1186 सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. इनमें शामिल 116 कैमरे एआई तकनीक से चलेंगे.

समय सारिणी में मैसूर से लेकर कामाख्या और वलसाड़ से राजकोट तक की ट्रेनें शामिल

स्पेशल ट्रेनें की समय सारिणी में मैसूर से लेकर कामाख्या और वलसाड़ से राजकोट तक की ट्रेनें शामिल हैं. टाटानगर-टुंडला- टाटानागर, रांची-टूंडला-रांची, पटना-प्रयागराज-पटना, गया-प्रयागराज-गया, विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री, वलसाड-दानापुर-वलसाड, वापी-गया-वापी, साबरमती-बनारस-साबरमती, भावनगर टर्मिनल-बनारस-साबरमती. अहमदाबाद-जंघई-अहमदाबाद, राजकोट-बनारस-राजकोट, वेरावल-बनारस-वेरावलमैसूर-दानापुर-मैसूर एक्स्परेस, कामाख्या-टूंडला-कामाख्या एक्सप्रेस, कानपुर से्ंट्रल-भागलपुर, नाहरलगुन-टुंडला-नाहरलगुन ट्रेनें भी शामिल हैं.

महाकुंभ  26 फरवरी को महा शिवरात्रि पर संपन्न होगा 

महाकुंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू होकर 45 दिनों के बाद 26 फरवरी को महा शिवरात्रि पर संपन्न होगा. सूत्रों के अनुसार महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिये एक लाख 60 हजार टेंट और डेढ़ लाख शौचालयों की स्थापना की गयी है. इनकी साफ-सफाई के लिए 15 हजार सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है, मेला क्षेत्र में पानी की सुविधा के लिये 1,250 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गयी है, 67 हजार एलईडी लाइट, दो हजार सोलर लाइट और तीन लाख पौधे लगाये गये हैं नौ पक्के घाट, सात रिवरफ्रंट सड़कें और 12 किलोमीटर क्षेत्र में अस्थायी घाटों का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही