Search

 
 
 

प्रयागराज महाकुंभ : सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडाल जल कर खाक, कोई हताहत नहीं

 
Prayagraj : प्रयागराज महाकुंभ में आज शनिवार को एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आयी. खबरों के अनुसार महाकुंभ में सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडालों में अचानक आग लग गयी. कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. प्रशासन ने जानकारी दी कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आग लगाने के सूचना मिलते ही 10 मिनट में फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंच गये

सेक्टर 19 के मोरी मार्ग पर आग लगाने के सूचना मिलते ही 10 मिनट में फायर ब्रिगेड के कई वाहन मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया. हालांकि फायर ब्रिगेड के वहां आने तक अयोध्या धाम का लवकुश आश्रम जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि आग शाम 5.45 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि आग बुझा दी गयी है. घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

महाकुंभ में आग लगने की घटना पहले भी घट चुकी है

प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद दो-तीन बार आग लगने की घटना घट चुकी है . आयोजन शुरू होने के 7वें दिन सेक्टर 19 में भीषण आग लगी थी. कई टेंट आग में जल गये थे. सिलेंडर फटने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था दो दिन पूर्व 13 फरवरी को भी महाकुंभ मेला क्षेत्र के दो अलग-अलग जोन में आग लगी थी. 9 फरवरी को भी सेक्टर 9 के कल्पवासी टेंट में सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी थी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही