Search

 
 
 

प्रयागराज : बसंत पंचमी पर 14.70 लाख लोगों ने पवित्र संगम में लगायी आस्था की डुबकी

 
Prayagraj (Uttar Pradesh) :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम नगरी में माघ मेले का आयोजन किया गया है. मेले के चतुर्थ स्नान पर्व बसंत पंचमी पर सुबह आठ बजे तक लगभग 14.70 लाख लोगों ने गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगायी.  हर-हर गंगे के उद्घोष से संगम नगरी गुंजयमान हो गया. माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि ठंड रहने के बावजूद महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत करीब 14.70 लाख लोगों ने स्नान किया. श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाटों की लंबाई 6,800 फुट से बढ़ाकर 8,000 फुट कर दी गयी है. संगम नगरी में कुल 12 घाट बनाये गये हैं. सभी घाटों पर कपड़े बदलने के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बसंत पंचमी के स्नान पर्व को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने व्यापक तौर पर इंतजाम किये हैं. पूरे क्षेत्र में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और कई एआई आधारित कैमरे लगाये गये हैं. संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आने पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है. मेला क्षेत्र में  एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते), आरएएफ (द्रुत कार्य बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें, महिला पुलिसकर्मी, घुड़सवार पुलिस और बम निरोधक दस्ते) तैनात हैं.  मेले की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गयी है और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये गये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही