Search

 
 
 

लातेहार: कर्मचारियों ने सरकार के हृदय परिवर्तन के लिए गुरुद्वारा में की प्रार्थना

 
Latehar: झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग), लातेहार ने अपनी मांगों के लिए झारखंड सरकार का ह्दय परिवर्तन करने को लेकर मंगलवार को गुरुद्वारा में जाकर प्रार्थना की. जिला अध्यक्ष सुरजा कुजूर ने कहा कि संघ के आह्वन पर झारखंड सरकार की ह्दय परिवर्तन के लिए प्रार्थना किया जा रहा है. सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए एक सप्ताह का हृदय परिवर्तन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है. दो अगस्त को मस्जिद मे, तीन अगस्त को चर्च व गिरजाघर में, पांच अगस्त को मंदिर में प्रार्थना व दुआ की गयी. छह अगस्त को गुरुद्वारा जा कर सरकार के ह्दय परिवर्तन के लिए प्रार्थना की गयी. सात अगस्त को हड़ताली कर्मचारी झारखंड सरकार के ह्दय परिवर्तन के लिए हवन कार्यक्रम करेंगे. मौके पर सचिव मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार, संरक्षक गोवर्धन राम, देवनाथ उरांव, आशीष कुमार, बृजकिशोर तिवारी, जयकुमार सिंह, विजय कुमार रजक, महेंद्र सिंह, पंकज शाहदेव, अशोक पासवान, अखिलेश टोप्पो, रामनरेश राम, पुष्पेंद्र पांडेय, अनिमेष कुमार समेत संघ के सभी कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - डॉ.">https://lagatar.in/mohammad-yunus-will-be-the-chief-advisor-of-the-interim-government-in-bangladesh/">डॉ.

यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गठन की रूपरेखा होगी तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही