Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: अलविदा जुमे की नमाज पर मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Hazaribagh : हजारीबाग के जामा मस्जिद समेत खुदा के विभिन्न बारगाहों में पाक माह रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा की गयी. इस मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी. हजारीबाग के सुल्तान-ए-हिंद, पगमिल, ग्वालटोली, इंद्रपुरी, लाखे, मटवारी समेत विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अल्लाह से भाइचारगी और अमन-चैन की दुआ मांगी. दिनभर के रोजे के बाद शाम में नमाज के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इसमे अकीदतमंदों ने रोजा खोला. कई बच्चों ने भी रोजा रखा है. कई जगहों पर इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हुए. वहीं जामा मस्जिद समेत विभिन्न मार्गों में सेवइयों, दुपल्ले टोपियों, इत्र आदि के बाजार सज गए हैं. लोग चांद मुबारक और ईद मुबारक करने को बेताब हैं. इस्लाम धर्मावलंबियों में उल्लास छाया हुआ है. हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-book-release-and-tribute-meeting-organized/">हजारीबाग

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hazaribagh-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यहां सुल्तानुल हिन्द मस्जिद में भी इमाम अब्दुल वाहिद मिस्बाही ने अलविदा जुमा की नमाज पढ़ा. समाजसेवी व शांति समिति सदस्य सह राजद के वरिष्ठ नेता संजर मलिक ने कहा इस बार के रमजानुल मुबारक माह की शुरुआत भी जुमा से हुई थी और यह कुदरत का बड़ा अनमोल तोहफा ही है कि इस रमजान का आखिरी दिन भी जुमा पर ही खत्म हुआ. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-karandih-electricity-department-premises-created-chaos/">जमशेदपुर

: करनडीह बिजली विभाग परिसर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही