Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘आदिपुरुष’ को लेकर हुई भविष्यवाणी, रिलीज के पहले दिन फिल्म करेगी 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

Lagatar Desk: फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर भविष्वाणी की गई है. व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है. खबरों के अनुसार, फिल्म 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है. जो शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माण कंपनी ‘टी-सीरीज’ के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी हैं. ‘पीवीआर आईएनओएक्स लिमिटेड कंपनी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम दत्ता ने कहा कि ‘‘ पहले सप्ताह के लिए तीन लाख से अधिक बुकिंग’’ हो चुकी है. यह इस तिमाही की बड़ी फिल्मों में से एक होगी. प्रभास दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय हैं, उन्हें उत्तरी क्षेत्र में भी पसंद किया जाता है. यह देखते हुए लगता है कि फिल्म को एक विशाल ‘ओपनिंग’ मिल सकती है. उन्होंने बताया कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ‘‘ करीब 80 से 85 करोड़ रुपये’’ की कमाई कर सकती है." https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रदर्शक एवं वितरक सनी चंद्रमणि ने कहा कि ‘आदिपुरुष’ की अग्रिम बुकिंग ‘पठान’ के बराबर ही है. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ अग्रिम ‘बुकिंग’ काफी अच्छी है. यह उतनी ही है जैसी किसी बड़ी फिल्म के लिए होती है. जैसी ‘पठान’ की थी. हमे उम्मीद है कि रिलीज के पहले दिन फिल्म हिंदी भाषा में 25 करोड़ और सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 80 से 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी.

रिलीज से पहले ही हजारों में एडवांस बुकिंग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि रिलीज से पहले ही फिल्म की हजारों में एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही कि ये फिल्म इतिहास रचेगी. कई जगहों पर फिल्म के टिकट काफी महंगे बिक रहे. रिपोर्ट के मुताबिक मुं​बई के मेसन पीवीआर में फिल्म देखने के लिए लोगों को 2 हजार रुपए देने होंगे. दिल्ली के पीवीआर में भी पहले दिन टिकट की कीमत 2000 रुपए रखी गई है. कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में भी लोगों को फिल्म देखने के लिए मोटी रकम चुकानी होगी. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-water-cooler-installed-outside-the-block-headquarters-is-no-less-than-a-boon-for-the-people/">घाटशिला

: प्रखंड मुख्यालय के बाहर लगा वाटर कूलर लोगों के लिए वरदान से कम नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही