Search

 
 
 

प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड : पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, हथियार व नगदी बरामद

Ranchi : प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस लूटकांड मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी रांची जिले से हुई है. पुलिस ने लूट में शामिल हथियार और नगदी बरामद किया है. फिलहाल इन अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. यह सभी लुटेरे रांची छोड़कर भागने की फिराक में थे,
 

Ranchi : प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस लूटकांड मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी रांची जिले से हुई है. पुलिस ने लूट में शामिल हथियार और नगदी बरामद किया है. फिलहाल इन अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. यह सभी लुटेरे रांची छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन उसके पहले पुलिस ने दबोच लिया.


यहां बता दें कि मंगलवार शाम को लुटेरों ने हथियार के बल पर प्रीति ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था. जिसमें चांदी के समान और नगदी लेकर फरार हो गये थे. यह पूरा मामला आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. पुलिस की टीम मंगलवार से ही लगातार अलग-अलग जगहों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही