Search

 
 
 

बर्लिन अस्पताल मामले में प्रीति कुमार से हुई 5 घंटे पूछताछ, ED ने मांगे जमीन के कागजात

 
Ranchi: प्रीति कुमार से ED दफ्तर में करीब पांच घंटे तक पूछताछ हुई. जिसके बाद वह वापस लौट गईं. शुक्रवार की पूछताछ के बाद एजेंसी उन्हें 10 दिनों के बाद दोबारा जानकारी लेने के लिए बुला सकती है. ईडी ने उन्हें 10 दिनों का समय देते हुए बर्लिन अस्पताल की भूमि से जुड़े सभी दस्तावेजों को ईडी के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 JAN।।पीएम 27 को आएंगे धनबाद।।हजारीबाग लोस सीट पर भाकपा का दावा।।निशिकांत को हाईकोर्ट से बड़ी राहत।।पटना में 16 तक सभी स्कूल बंद।।सत्ता के नशे में चूर है केंद्र सरकार-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
इससे पहले, ईडी के दूसरे समन के बाद शुक्रवार को करीब एक बजे प्रीति कुमारी ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल कार्यालय पहुंची. ईडी ने प्रीति कुमार को समन भेजकर 12 जनवरी को उपस्थित होने को कहा था. ईडी ने प्रीति कुमार को बीते 28 दिसंबर 2023 को समन भेजकर तीन जनवरी को उपस्थित होने को कहा था. जिसके बाद प्रीति कुमार ने ईडी को पत्र भेजकर यह बताया कि वह अपने परिवार के साथ केरल में छुट्टियों पर आई हैं, ऐसे में छह या सात जनवरी को रांची लौटेंगी. बता दें कि बीते पांच दिसंबर को ईडी ने बर्लिन अस्पताल का सर्वे किया था. ईडी के अधिकारियों ने बर्लिन अस्पताल की जमीन की मापी भी की थी. इसे भी पढ़ें- दो">https://lagatar.in/mother-of-two-children-had-accused-hazaribagh-youth-of-sexual-exploitation-sc-granted-anticipatory-bail/">दो

बच्चों की मां ने हजारीबाग के युवक पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, SC ने दी अग्रिम जमानत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही