Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रीति कुमारी रांची मलखंब क्वीन और रॉकी कुमार रांची मलखंब किंग

Ranchi : जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में दो दिवसीय रांची जिला बालक- बालिका मलखंब प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ रविवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, धुर्वा के प्रांगण में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में सरिता कुमारी चैंपियन ऑफ चैंपियन बनी, तो रांची मलखंब क्वीन का खिताब प्रीति कुमारी को मिला. रॉकी कुमार रांची मलखंब किंग बने. प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि मैत्री इंडिया के हेड अपराजिता मिश्रा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह संवेदना की संचालिका वंदना चौबे, मैत्री इंडिया की प्रतिनिधि गीता सिन्हा, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य सह विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सूरज कुमार पांडेय एवं एम मुदस्सर ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया. आगंतुकों का स्वागत एवं मंच संचालन रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने किया. प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने दिया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार, सरिता कुमारी, कौशल कुमार, सुभाष गांगुली, सौम्या सेजल वर्मा, प्रीति रानी एवं रिया कुमारी ने अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर पूनम एक्का, जयन्ती कुमारी, सुमन एक्का, मंगरू उरांव एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

बालक वर्ग रोप मलखंब 12 वर्ष 1. सत्यवीर कुमार दास 2. रणवीर कुमार दास 3. समीर धनवार बालिका वर्ग रोप मलखंब 12 वर्ष 1. प्रिया कुमारी 2. संस्कृति कुमारी 3. हंसिका कुमारी बालिका वर्ग पोल मलखंब 16 वर्ष 1.साक्षी कुमारी 2.कावेरी कुमारी 3. लवली कुमारी बालक वर्ग पोल मलखंब 16 वर्ष 1.अमन कुमार 2.आकाश कुमार 3. रोहित लोहरा हैंगिंग मलखंब बालक वर्ग 19 वर्ष  1. रोहण कुमार 2. रॉकी कुमार 3. जीतेश कुमार रोप मलखंब बालिका वर्ग 19 वर्ष 1. अनुशिखा कुमारी 2. प्रीति कुमारी 3. आरूषी कुमारी पिरामिड बालक वर्ग 1. जीतेश एंड ग्रुप 2. रोहण एंड ग्रुप 3. आकाश एंड ग्रुप पिरामिड बालिका वर्ग 1.अनुशिखा एंड ग्रुप 2. साक्षी एंड ग्रुप 3. प्रीति एंड ग्रुप सर्वश्रेष्ठ अनुशासन: - अन्नु कुमारी रांची मलखंब क्वीन: -प्रीति कुमारी रांची मलखंब किंग: रॉकी कुमार चैंपियन ऑफ चैंपियन : सरिता कुमारी इसे भी पढ़ें – झुमरा">https://lagatar.in/hail-fell-in-jhumra-woman-died-due-to-lightning-in-ichak/">झुमरा

में गिरे ओले, इचाक में वज्रपात से महिला की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही