Search

 
 
 

गुमला में गर्भवती महिला की जहर खिलाकर हत्या, केस दर्ज

 
Gumla: गर्भवती महिला की जहर खिलाकर हत्या कर दी गई है. यह मामला जिले के कतरी गांव में हुई है. जहां दहेज नहीं देने पर गर्भवती तरन्नुम खातून (19 वर्ष) को ससुरालवालों ने जहर देकर मार डाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने विवाहिता के पिता अंबवा गांव निवासी मो शमशेर अंसारी के लिखित आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है.

क्या है मामला

मृतिका के परिजनों ने थाना में शिकायत करते हुए कहा कि मेरी बेटी तरन्नुम परवीन का विवाह जून 2023 में कतरी निवासी तबरेज खान के साथ हुआ था. शादी के दो माह बाद ही दामाद और उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर तरन्नुम के साथ मारपीट करने लगे. इसे लेकर कतरी अंजुमन में पंचायती हुई थी, पर कुछ दिन बाद ही दामाद तबरेज खान एक लाख रुपये और अपाची बाइक की मांग करने लगा. मेरे द्वारा समझाने पर वह कतरी से मद्रास भाग गया. तब से मेरी बेटी के साथ उसकी सास, ननद, देवर और ससुर मारपीट करने लगे. इसे भी पढ़ें- भारत">https://lagatar.in/india-defeated-england-in-dharamshala-defeated-them-by-an-innings-and-64-runs-these-records-were-made/">भारत

ने धर्मशाला में इंग्लैंड को किया ढेर, पारी और 64 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही