Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के नामधारी हॉस्पिटल में होगी कैंसर मरीजों की प्रारंभिक जांच

 Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अब कैंसर के मरीजों को अपनी जांच कराने के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं होगी. अब मरीज कैंसर की प्रारंभिक जांच नामधारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में करा सकते है. इसके लिए मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता की टीम नामधारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धनबाद में हर माह उपलब्ध रहेगी. यह जानकारी 25 फरवरी शनिवार को मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कोलकाता एवं नामधारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में दी गई.

 मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता का मिला सहयोग

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मेडिका सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता के यूरो ऑंकोलॉजी डॉ अभय कुमार ने कहा कि अब कैंसर पीड़ित मरीज प्रारंभिक जांच धनबाद के नामधारी हॉस्पिटल में करा सकेंगे. उनकी टीम नामधारी हॉस्पिटल में हर माह उपलब्ध रहेगी. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी प्रारंभिक स्टेज में जितनी जल्दी स्क्रीनिंग कर पाएंगे, उतना ही मरीज के लिए अच्छा होगा. मेडिका ऑंकोलॉजी के क्षेत्र में अभी बहुत अच्छा काम कर रही है.

 चलेगा जागरुकता अभियान : डॉ राकेश इंदर सिंह

नामधारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीएमडी डॉ राकेश इंदर सिंह ने बताया कि मेडिका बहुत बड़ा हॉस्पिटल है और कैंसर के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की है कि अब हमारे शहर के मरीजों के लिए उन्होंने कुछ सोचा है. कहा कि वह चाहेंगे   कि उनके साथ मिलकर काम किया जाए. कैंसर के मरीजों के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए, मरीजों को प्रारंभिक जांच की सुविधा देने की व्यवस्था होगी.  ज्यादा से ज्यादा मरीजों की स्क्रीनिंग हो. प्रयास होगा कि अधिक से अधिक से मरीज सुविधा का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि मेडिका और नामधारी हॉस्पिटल साथ मिलकर कैंसर जैसी बीमारी व मरीजों के लिए कार्य करते रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही