Search

 
 
 

प्रेम प्रकाश की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

 
Ranchi/Delhi: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को झारखंड में पवार ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 4 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. दरअसल पिछले वर्ष जनवरी में झारखंड हाईकोर्ट ने प्रेम प्रकाश को बेल देने से इनकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद प्रेम प्रकाश ने अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. प्रेम प्रकाश की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ में सुनवाई हुई. प्रेम प्रकाश अवैध खनन और लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में आरोपी है और फिलहाल दोनों मामलों में न्यायिक हिरासत में है. एक केस में शीर्ष अदालत ने प्रेम प्रकाश को बेल दे दी है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/prashant-kishor-said-popularity-of-pm-modi-and-nda-government-has-decreased-including-other-national-news/">

 प्रशांत किशोर ने कहा, पीएम मोदी और एनडीए सरकार की लोकप्रियता कम हो गयी…सहित अन्य राष्ट्रीय खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही