Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

“Momentz-Redefining Lifestyle” में मिलेंगे प्रीमियम व कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स, 15 को उद्धाटन

रांची के कांके रोड स्थित हॉट लिप्स में 15 मई को “Momentz – Redefining Lifestyle” का उद्घाटन किया जाएगा. इस शॉप में ग्राहकों को प्रीमियम और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स मिलेगी, जिससे आप खास अवसरों और रिश्तों को यादगार बना सकेंगे.
Advertisement
Advertisement
  • प्रीमियम गिफ्टिंग को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

Ranchi :  रांची के कांके रोड स्थित हॉट लिप्स में 15 मई को “Momentz – Redefining Lifestyle” का उद्घाटन किया जाएगा. इस शॉप में ग्राहकों को प्रीमियम और कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स मिलेगी, जिससे आप खास अवसरों और रिश्तों को यादगार बना सकेंगे. 

 

“Momentz – Redefining Lifestyle” में लग्जरी रिटर्न गिफ्ट्स, कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, होम डेकोर आइटम्स, वेडिंग इनवाइट्स, आकर्षक पैकेजिंग और त्योहारों एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए विशेष गिफ्ट कलेक्शन मिलेंगे. 

 

 

“Momentz” की संचालिका उर्वशी रंजन ने बताया कि बदलते दौर में गिफ्टिंग का स्वरूप केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लोग भावनाओं और यादों को भी उपहार के रूप में संजोना चाहते हैं.  इसी विचार को केंद्र में रखकर इस पहल की शुरुआत की गई है.

 

वहीं, रंजन कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुरूप कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग समाधान उपलब्ध कराना है.  उन्होंने कहा कि आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन के संयोजन के जरिए “Momentz” को एक अलग पहचान देने का प्रयास किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही