Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हड़पी गई आदिवासियों की जमीन वापस दिलाएंगे- प्रेमशाही मुंडा

Ranchi: करमटोली स्थित धुमकुड़िया भवन में रविवार को आदिवासी जनपरिषद की बैठक हुई. इस दौरान संगठन के कामों से प्रभावित होकर रविवार को सैकड़ों लोगों ने परिषद की सदस्यता ली. इन सभी को आदिवासी मुद्दों से अवगत कराया गया. जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासियों पर चौतरफा हमला हो रहा है. उनकी जमीन हड़पी जा रही है. उसे कानूनी तरीके से वापस कराने की दिशा में काम किया जाएगा. लोकतंत्र में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा. राज्य के 24 जिलों में नए सदस्य बनाए जाएंगे. साथ ही आदिवासियों की दबी हुई आवाज को हम उठाएंगे. उनके हक-अधिकार के लिए जनपरिषद लड़ेगा. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-orthopedic-experts-conference-on-reducing-patients-pain-by-avoiding-complications/">रांची

: जटिलताओं से बचकर रोगी की पीड़ा कम करें विषय पर हड्‌डी रोग विशेषज्ञों का सम्मेलन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही