Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के 1 लाख घरों में लगेगा प्रीपेड मीटर, अगले माह हीरापुर से शुरुआत

Dhanbad : धनबाद शहर के बिजली उपभोगताओं की अगले महीने से परेशानी बढ़ने वाली है. विभाग एक लाख से अधिक घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे. घर में पूरी बिजली मिले या न मिले, लेकिन हर महीने बिजली जलाने के लिए पहले ही मीटर को रिचार्ज कराना होगा. प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत जून के पहले सप्ताह से हीरापुर से होगी. धनबाद के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने 18 मई को इसकी पुष्टिकी. उन्होंने बताया कि जहां मीटर लगाना है, उस इलाके का सर्वे हो चुका है. पहले चरण में सिंगल फेज वाले उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा. कर्मचारी शुरुआत में लोगों के घरों में जाकर मीटर की रीडिंग करेंगे. बिल मिलने के बाद ही उपभोगताओ को भुगतान करना होगा. लेकिन कुछ माह बाद प्रीपेड सेवा शुरू कर दी जाएगी. रिचार्ज करने पर ही घर में बिजली मिलेगी. रिचार्ज खत्म होते अपने आप घर की बिजली कट जायेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-robbery-of-cables-and-parts-by-taking-worker-hostage-in-south-balihari-colliery/">धनबाद:

 साउथ बलिहारी कोलियरी में कर्मी को बंधक बनाकर केबल व पार्ट्स की लूट

निजी एजेंसी बेंटेक लगाएगी मीटर

धनबाद अंचल में कुल 1,48,000 स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं. इसके लिए निजी एजेंसी बेंटेक के साथ एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही है. एजेंसी 2 से 3 महीने तक शहर में रहकर सर्वे का काम करेगी. स्मार्ट मीटर शहरी क्षेत्र के सिंगल फेज उपभोक्ताओं के घरों में लगाया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग फिलहाल स्मार्ट मीटर नहीं लगाएगा. उन्होंने बताया की कई राज्यों में प्रीपेड मीटर दो साल पहले ही लग चुका है. इसलिए इस सेवा को लेकर परेशान होने वाली बात नहीं है. बहुत से लोग इस बात को समझने भी लगे हैं. इस सेवा के शुरू होने से बिजली चोरी में कमी आयेगी, साथ पहले से अच्छी बिजली मिलेगी. ज्ञात हो कि धनबाद में डेढ़ साल से प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी चल रही है. लेकिन अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा नहीं होने के कारण योजना की शुरुआत लेट से हो रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congress-discord-on-the-surface-effigy-of-district-president-burnt-in-the-presence-of-state-president-in-the-city/">धनबाद

: कांग्रेस का कलह सतह पर, शहर में प्रदेश अध्यक्ष के रहते फूंका जिलाध्यक्ष का पुतला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही