Search

 
 
 

पलामू में फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की तैयारी

 
Daltonganj (Palamu) : पलामू जिला प्रशासन फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई करेगी. पलामू उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि आईपीआरडी के माध्यम से लेटर जारी किया गया है. पलामू में भी चिन्हित कर फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की जाएगी. पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि फर्जी पाये जाने पर वैसे पत्रकारों पर कार्रवाई की जाएगी. सूचना पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. फर्जी पत्रकारों को चिन्हित किया जा रहा है. आईपीआरडी द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि पलामू में ऐसे कई यूट्यूब न्यूज चैनल, न्यूज पोर्टल, न्यूज एप, इंटरनेट वेबसाइट हैं, जो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सूचीबद्ध नहीं हैं. फर्जी यूट्यूब चैनल बना कर 4- 5 लोग काम करते हैं और उस चैनल का आईडी कार्ड धारण कर क्षेत्र में थाना प्रभारी, मुखिया और सरकारी स्कूलों में जाकर धमकाते हैं और पैसे की भी उगाही करते हैं. इन सभी फर्जी यूट्यूब चैनलों का कोई पंजीकृत कार्यालय भी नहीं होता है. ये लोग अपने आप को चैनल का पत्रकार एवं संपादक बता कर विधि-व्यवस्था व शांति व्यवस्था के लिए डयूटी पर तैनात पदाधिकारियों पर दबाव डालने का प्रयास करते हैं. इनके द्वारा कई बार भ्रामक व गलत ढंग से खबरों को प्रकाशित करने की बात भी सामने आयी है. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-visit-to-jharkhand-4-thousand-additional-policemen-will-be-deployed/">राष्ट्रपति

का झारखंड दौरा, 4 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही