Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम में सैरात दर में संशोधन की तैयारी, डीसी ने दिए निर्देश

डीसी ने चारों स्थलों के पिछले वित्तीय वर्षों की दरों का आकलन कर बेस रेट तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि इसके बाद प्रस्ताव को विभागीय स्वीकृति के लिए भेजें. विभाग से अनुमति मिलने के बाद संशोधित सैरात दर निर्धारित कर पुनः विज्ञापन प्रकाशित कर बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी करें.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम क्षेत्र में सैरात दर में संशोधन को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सैरात पार्किंग स्थलों की वर्तमान स्थिति व दर निर्धारण पर विस्तार से चर्चा हुई.


नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि निगम क्षेत्र में 17 सैरात पार्किंग स्थल हैं. इनमें बरटांड बस स्टैंड, बैंक मोड़ स्थित झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड के दोनों ओर, लिलोरी मंदिर पार्क व कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल (बकरी हट्टा) की बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है. इन स्थलों के लिए कई बार विज्ञापन निकाला गया, लेकिन कोई विशेष फायदा नहीं हुआ.


इस पर डीसी ने चारों स्थलों के पिछले वित्तीय वर्षों की दरों का आकलन कर बेस रेट तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि इसके बाद प्रस्ताव को विभागीय स्वीकृति के लिए भेजें. विभाग से अनुमति मिलने के बाद संशोधित सैरात दर निर्धारित कर पुनः विज्ञापन प्रकाशित कर बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी करें. बैठक में एसडीओ लोकेश बारंगे, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर अमनदीप सहित अन्य उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही