Search

झारखंड में अगले तीन महीने में 50 हजार पदों पर नियुक्ति की तैयारी

kaushal Anand 

कर्मिक ने सभी विभागों से रिक्त पड़े पदों की विस्तृत ब्योरा मांगा

Ranchi : झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अगले तीन महीने में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी में जुटी है. राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए कार्मिक विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है. समीक्षा बैठक के दौरान सीएम भी विभागीय अदिकारियों ने रिक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा- निर्देश देंगे. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और झारखंड लोक सेवा आयोग के लंबित परीक्षा की समीक्षा होगी. अगले तीन महीने में राज्य सरकार खाली पड़े 50 हजार पदों को भरेगी. राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों ने खाली पदों का विस्तृत ब्योरा तैयार कर लिया है. कार्मिक विभाग ने भी रिक्त पदों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और सभी विभागों को पत्र भेज कर रिक्तियों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है. विभागों से रिक्तियों का ब्योरा मिलने के बाद जेएसएससी और जेपीएससी को अधियाचना भेजी जाएगी.

प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में होगी शिक्षकों की नियुक्ति

सरकार ने अगले तीन महीने के दौरान 26 हजार प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी में जुटी है. इसके अलावा 11 वीं जेपीएससी सिविल सेवा के माध्यम से सिविल सेवा के 342 अधिकारियों की नियुक्ति, बैकलॉग जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, सीडीपीओ भर्ती की चयन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है. इसके अलावा शिक्षा विभाग को इसी तीन महीने के दौरान शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन का भी निर्देश दिया है.

जैक के माध्यम से जेटेट परीक्षा लेने की तैयारी में शिक्षा विभाग

सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग सभी अड़चनों को दूर कर जैक के माध्यम से जेटेट परीक्षा लेने की तैयारी में जुटा है. इसी तरह सहायक प्राध्यापक और पीएचडी में नामांकन के लिए झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए भी जेपीएससी भी विज्ञापन जारी करने की तैयारी में जुटा है.प्रश्न पत्र लीक होने के कारण विवादों में आयी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा एक बार फिर से लेने की भी तैयारी की जा रही है. परीक्षा आयोजन को लेकर जल्द ही आयोग द्वारा सूचना जारी की जा सकती है. बहरहाल सरकारी नौकरी की उम्मीद में लंबे समय से इन परीक्षाओं के लिए इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बेशक यह सुखदायी मौका होगा. इसे भी पढ़े : लोहरदगा:">https://lagatar.in/dead-body-of-middle-aged-man-found-in-nandani-dam/">लोहरदगा:

नंदनी डैम में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//