Search

धनबाद में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी अधूरी,  इस बार भी कट सकता है नंबर

 Dhanbad : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में भी धनबाद का नंबर कटना तय है. निगम के अधिकारी स्वच्छता सप्ताह और डोर टू डोर कचरा उठाव तक ही सिमट कर रह गए हैं. स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हुए सात साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण नहीं हुआ है. इतना ही नहीं आमाघाटा में बन रहे बिल्डिंग वैस्ट मैटेरियल के प्लांट का काम भी अधूरा है. सिविरेज-ड्रेनेज सिस्टम भी दुरुस्त नहीं है. पब्लिक टॉयलेट की स्थिति बदतर है. ऐसे में टॉप 20 शहरों की सूची में भी धनबाद का आना मुश्किल है. अधिकारियों की इसी लापरवाही के कारण वर्ष 2022 में 2 अंक पीछे लुढ़कर धनबाद की रैंकिंग खिसककर 35वें पायदान पर पहुंच गई थी.

5 चरणों में होना है सर्वेक्षण का काम

दिल्ली की सर्वे टीम पिछली बार दिसंबर 2022 में धनबाद आई थी. निगम के अधिकारियों की मानें, तो केंद्रीय टीम इस महीने कभी भी धनबाद में दस्तक दे सकती है. टीम इसकी सूचना पहले निगम को नहीं देती है. टीम आकर अलग अलग स्थानों का सर्वे कर चली जाती है. बहुत जरूरत पड़ने पर ही निगम के अधिकारियों से संपर्क करती है. पांच चरण में इस बार सर्वे का काम पूरा होना है. यह जून तक चलेगा. उसके बाद फाइनल रिपोर्ट आएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-property-worth-7-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-vinod-nagar/">धनबाद

: विनोद नगर में बंद घर का ताला तोड़ 7 लाख की संपत्ति की चोरी

कुल 9500 अंकों का होना है सर्वेक्षण

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 9500 अंकों का है, जिसमें सर्विस आधारित प्रगति पर 4525 अंक, सर्टिफिकेशन पर 2500 और सिटीजन फीडबैक पर 2475 अंक निर्धारित  है. धनबाद नगर निगम में अभी सिटीजन फीडबैक शुरू नहीं हुआ है. इसी महीने इसके शुरू होने की उम्मीद है.

क्या कहते हैं सर्वेक्षण प्रभारी

धनबाद नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रभारी रणधीर वर्मा ने बताया कि स्वच्छता को लेकर अलग-अलग गतिविधियां की जा रही हैं. स्वच्छता प्रतियोगिता के बाद स्वच्छता सप्ताह मनाया जा चुका है. फीडबैक लेने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है. सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. निगम के पास जितने संसाधन हैं, उनका उपयोग किया जा रहा है. हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार रैंक में सुधार आएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fci-pensioners-will-have-to-apply-online-for-increase-in-pension/">धनबाद

: पेंशन में वृद्धि के लिए एफसीआई के पेंशनधारकों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp