Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद नगर निकाय चुनाव की तैयारीः पुलिस पदाधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

कार्यशाला में डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका व डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने पुलिस अधिकारियों को जरूरी टिप्स दिए. उन्हें आचार संहिता के सख्त अनुपालन, प्रत्याशियों की गतिविधियों की निगरानी व मतपेटियों की सुरक्षा को  विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण मतपत्र वितरण, मतदान और मतगणना के लिए पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल में पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में डीएसपी मुख्यालय धीरेन्द्र नारायण बंका व डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने पुलिस अधिकारियों को जरूरी टिप्स दिए.


उन्हें आचार संहिता के सख्त अनुपालन, प्रत्याशियों की गतिविधियों की निगरानी व मतपेटियों की सुरक्षा को  विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.  पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मतपत्रों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सशस्त्र बलों की निगरानी में मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व बल को अलर्ट रखा जाएगा. मतदान के दिन सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे. संवेदनशील और अति-संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.


उन्होंने सेक्टर व जोनल दंडाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर जोर दिया. वमतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में संग्रह केंद्र व स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की बात कही. वहीं, मतगणना के दिन बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही