Deoghar : बाबा की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में है. बामा मंदिर में शुक्रवार को महादेव व पार्वती मंदिर के मजदुल से पंचशूल उतारे गये. बैजू परिवार के लोगों ने मंदिर के ऊपर लगे पचशूलों को खोलकर उतारा. अब विधिवत पूजा के बाद महाशिवरात्रि के दिन सभी पंचशूलों को पुनः मंदिर पर लगाया जाएगा.
पंचशूलों को खोलकर विधि-विधान के साथ मंदिर के सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां इनकी विधिवत पूजा की जाएगी. पंचशूलों के नीचे उतरते ही उन्हें छूने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर में मौजूद प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
परंपरा के अनुसार, हर वर्ष महाशिवरात्रि से पहले बाबा बैद्यनाथ धाम परिसर स्थित शिव मंदिर व माता पार्वती के गुंबद से पंचशूलों को उतारा जाता है. विधिवत पूजा के बाद महाशिवरात्रि के दिन दोबारा उन्हें मंदिर के गुंबद पर लगा दिया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, दोनों मंदिर के पांच शुल्क को एक साथ रखने से पूरे देश-दुनिया में प्रेम का भाव बढ़ता है. महाशिवरात्रि को लेकर देवघर में विशेष तैयारी की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Leave a Comment