Search

लोहरसी में होने वाले रुद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, 7 फरवरी को कलश यात्रा

Chandwa : चंदवा प्रखंड के मालहन पंचायत के लोहरसी शिव मंदिर प्रांगण में होने वाले पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है. इसका जायजा लेने मंगलवार को मालहन मुखिया जतरू कुमार मुंडा पहुंचे. श्री मुंडा ने शिव मंदिर समित‍ि के अध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव सतेंद्र गिरी, कोषाध्यक्ष पिंटू गिरी से मिलकर यज्ञ से संबंधित तैयारी के संबंध में जानकारी विस्तार से ली. समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति के संचालनकर्ता संतोष सिंह एवं प्रेरक फलहारी गिरी बाबा आयोजन को भव्य बनाने के लिए तन मन से लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि 11 जनवरी दिन बुधवार को आह्वान झंडा व आरती पूजन किया जाएगा साथ ही प्रसाद वितरण होगा. मुखिया श्री मुंडा ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र के वातावरण में शुद्धता आती है. उन्होंने यज्ञ में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. मौके पर बालदेव गंझु, सत्‍यनारायण गिरी, मथुरा सिंह, मुनेश्‍वर गिरी, केशव गिरी, जितेंद्र सिंह, पुरन महतो, प्रिंस साहू, कुश शर्मा एवं लोहरसी के दर्जनों ग्रामीण उपास्थित थे. यज्ञ सम‍ित‍ि ने कलश यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के ल‍िए नंबर जारी क‍िया है. 9608594635, 9123426206 दोनों नंबर पर कलश यात्रा में शाम‍िल होने वाले श्रद्धालु संपर्क कर सकते हैं.

यज्ञ का पूरा कार्यक्रम  

  • 7 फरवरी को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश का आयोजन होगा.
  • 8 फरवरी को वरन पूजन, ग्रंथ पूजन एवं मंडप पूजा किया जाएगा साथ ही आरती पूजा संध्या को आयोजित होगी.
  • 9 फरवरी को मूर्ति नगर भ्रमण एवं अग्नि प्रज्‍ज्वलित संध्या आरती.
  • 10 फरवरी को मूर्ति अधिवास एवं प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा.
  • 11 फरवरी को पूर्णाहुति नव कन्या पूजा एवं महाभंडारा प्रति दिन धर्म जागरण एवं प्रवचन कथा संध्या 7:00 से 12 बजे रात तक
  • प्रत्येक दिन परिक्रमा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : मदरसा">https://lagatar.in/madrasas-and-sanskrit-schools-will-now-get-double-grant-crpf-office-will-be-built-in-nagdi-area-of-ranchi/">मदरसा

और संस्कृत विद्यालयों को अब मिलेगा दोगुना अनुदान, रांची के नगड़ी अंचल में बनेगा सीआरपीएफ कार्यालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp