Search

 
 
 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी, प्रखंड स्तर तक टास्क फोर्स का गठन

 

Ranchi: कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संक्रमण रोकने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं. इसे रोकने के लिए सरकार ने जांच की संख्या बढ़ाई, टीकाकरण बढ़ाया, होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को किट उपलब्ध कराई, 104 हेल्पलाइन नंबर जारी किया. इसके साथ ही प्रखंड में विशेष टास्क फोर्स की नियुक्ति की और तीसरे लहर की आशंका में बच्चों के लिए विशेष तैयारी पर जोर दे रही है.

जून तक राज्य के सभी परिवार तक पहुंचेगी जांच टीम

जानकारी देते हुए विभाग द्वारा बताया गया कि कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए सरकार ने ग्रामीण स्तर पर कोविड-19 के लिए प्रखंड कोविड टास्क फोर्स टीम बनाई है. टीम को दो हिस्सों में बांटा गया, पहला जो घर-घर जाकर कोविड-19 के लक्षणों को का पहचान कर रही है और दूसरी जो जांच कर रही है. सरकार का दावा है कि अगले 10 दिनों, यानी 5 जून तक राज्य के सभी परिवार तक जांच टीम पहुंचेगी और संक्रमण रोकने की दिशा में काम करेगी. कई जगह पर यह कार्य शुरू भी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- आपदा">https://lagatar.in/jharkhand-police-gets-two-crore-rupees-to-deal-with-disaster/68721/">आपदा

से निपटने के लिए झारखंड पुलिस को मिले दो करोड़ रुपये

तीसरी लहर को रोकने के लिए देश के मशहूर चाइल्ड स्पेशलिस्ट और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श

आशंका जताई गई है कि कोविड की तीसरी लहर में इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों पर होगा. इसे देखते हुए सरकार ने वेबिनार द्वारा देश के मशहूर चाइल्ड स्पेशलिस्ट और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया है. उनके इलाज के लिए अपने सुझाव दिए हैं.

जांच और टीकाकरण की बढ़ाई गई संख्या

इसके साथ ही सरकार ने राज्य में बढ़ाए गए जांच और टीकाकरण कार्य की भी जानकारी साझा. जानकारी के अनुसार शनिवार को राज्य में 58347 सैंपल की जांच की गई. जिसमें से केवल 2037 मामले पॉजिटिव पाए गए. 41 लोगों की मृत्यु हुई और वर्तमान में 22566 सक्रिय मामले हैं. राज्य का रिकवरी रेट 91.68% है और डेथ रेट 1.46% है. राज्य में अब तक कुल 329072 केसेज की पहचान हुई है. जिसमें से 4801 लोगों की मृत्यु हुई है.

वहीं शनिवार तक राज्य में कुल 3210845 लोगों को टीकाकरण का पहला डोज दिया जा चुका है. 680899 को दूसरा डोज दिया जा चुका है. वहीं 18 से 44 उम्र के लोग उम्र के 334245 लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है.

ऑडियो और वीडियो कॉल 104 के तहत दी जा रही चिकित्सा सलाह

होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को शनिवार तक सरकार द्वारा 81566 किए जा चुके हैं. वहीं 104 हेल्पलाइन नंबर के जरिये 182701 लोगों ने ऑडियो कॉल पर डॉक्टर परामर्श और वीडियो कॉल के जरिए 23522 लोगों को चिकित्सक सलाह दी गई है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही