Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिशन 2024 की तैयारी : शिबू सोरेन ने 4 जुलाई को जिला अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक बुलायी

Ranchi :  झारखंड मुक्ति मोर्चा अगले साल (2024)  होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने 4 जुलाई को राज्य के सभी जिलों के अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक बुलायी है. यह बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में सुबह 10.30 बजे से होगी. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/cyclone-biparjoy-yoga-day-emergency-discussed-in-pm-modis-mann-ki-baat/">प्रधानमंत्री

मोदी के मन की बात में चक्रवात बिपारजॉय, योग दिवस, आपातकाल पर चर्चा)

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

  • पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा होगी
  • पार्टी की 12वें केंद्रीय महाधिशेवन के बाद सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी
  • पार्टी की सांगठनिक स्थिति पर मंथन होगा.
  • सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रचार-प्रसार करने को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी
  • लोकसभा स्तर पर सांगठनिक तैयारियों पर चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-poor-farmers-will-get-pair-of-bulls-for-farming/">रांची

: गरीब किसानों को खेती के लिए मिलेंगे जोड़ा बैल, पशुपालन कार्यालय ने मांगे आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही