Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जी-20 बैठक को लेकर रांची नगर निगम की तैयारी, 150 जगहों पर हटाया गया अतिक्रमण

Ranchiराजधानी में 20 और 21 मार्च को जी-20 की बैठक होने वाली हैं. इस दौरान राजधानी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए रांची नगर निगम योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, निगम द्वारा राजधानी में अबतक कुल 150 जगहों पर अतिक्रमण हटाये गए हैं. इनमें 25 स्टॉल शामिल हैं. अभियान के तहत एयरपोर्ट से अरगोड़ा, अरगोड़ा से रेडिसन ब्लू होटल और अरगोड़ा से रातू चौक तक मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाए जा रहे है. बताया गया एयरपोर्ट से अरगोड़ा और अरगोड़ा से रेडिसन ब्लू होटल तक अतिक्रमण हटाने का काम खत्म कर लिया गया है. पूरे शहर को व्यवस्थित और साफ करने के प्रयास में निगम द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए कुल 42 प्रवर्तन अधिकारी शामिल हैं.

2,000 रूफ लाइटों को खंभों से जोड़ने का काम चल रहा

बताया गया कि बिरसा एयरपोर्ट से रैडिसन ब्लू होटल तक के रास्ते में दीवारों पर तरह-तरह की पेंटिग और डिजाइन बनाये जायेंगे. इसके साथ ही जी-20 के प्रतिनिधियों के दौरे के लिए प्रस्तावित क्षेत्र, जैसे पतरातू के रास्ते में स्ट्रीट लाइट, सड़क और नालों की मरम्मत की जा रही है. विभिन्न स्थानों में 2,000 रूफ लाइटों को खंभों से जोड़ने का काम चल रहा है. फरवरी के अंत तक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बना कर रेडिसन ब्लू होटल के पास पार्किंग सुविधा पर काम चल रहा है.

सड़क पर कचरा फेंकने पर जुर्माना 

  निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्देशित मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. चेतावनी के बाद भी सड़क किनारे दुकान लगानेवाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. सड़क किनारे की सभी अवैध दुकानों को हटा दिया जाएगा और उनकी सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा. इसके अलावा, कोई वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा किया जाता है और निर्माण सामग्री सड़क पर पाई जाती है, तो निवासियों पर जुर्माना लगाया जाएगा. सड़क किनारे दुकानदारों को डस्टबिन रखने और सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने की हिदायत दी गई है. स्ट्रीट वेंडर्स को अपने स्टॉल के साथ एक डस्टबिन रखने के आदेश दिये गये हैं. दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स, फास्ट फूड स्टैंड या अन्य व्यवसायियों पर सड़क पर कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाया जा रहा है.

दीवारों पर विभिन्न शैलियों में चित्रकारी 

शहर में सड़क किनारे दीवारों को विभिन्न शैलियों के चित्रकारी से सजाने का काम चल रहा है. अनावश्यक बैनर व पोस्टर हटया जा रहा है. जहां भी जी-20 के प्रतिनिधिमंडल को जाना है, उस वार्ड की सड़कों के आसपास मौसमी फूलों के पौधे लगाने की व्यवस्था की जा रही है. विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता के बारे में संदेश लिखे जा रहे हैं. इसके अलावा हवाई अड्डे, अरगोड़ा, रेडिसन ब्लू होटल, रातू रोड सहित कई क्षेत्रों में पेंटिंग का कार्य चल रहा है. क्या है जी- 20 द ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) एक अंतर सरकारी मंच है, जिसमें 20 देश शामिल हैं. अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिणअफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ इसमें शामिल हैं. शिखर सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर चर्चा की जाती है. इसे भी पढ़ें – दवा">https://lagatar.in/no-action-in-drug-scam-mla-saryu-rai-angry-with-government/">दवा

घोटाले में कार्रवाई नहीं, विधायक सरयू राय सरकार से नाराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही