Search

 
 
 

टुसू की तैयारी : सांसद विद्युत ने दोमुहानी व गांधी घाट का किया दौरा, जेएनएसी को दिया सफाई का आदेश

 
Jamshedpur : टुसू और मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को सोनारी स्थित स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी घाट और साकची स्थित गांधी घाट का दौरा किया. सांसद को दोनों घाटों पर काफी गंदगी मिली. उन्होंने जेएनएसी के पदाधिकारियों को टुसू और मकर पर्व को ध्यान में रखकर 14 जनवरी से पहले इन घाटों और अन्य घाटों की सफाई कराने का आदेश दिया. इससे श्रद्धालु टुसू और मकर पर्व के दिन श्रद्धा और भक्ति भाव से स्नान-ध्यान और भगवान सूर्य की पूजा कर सकें. सांसद महतो ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को भी एक पत्र लिखा था. उसमें पर्व से पहले नदी और तालाबों की सफाई का आग्रह किया था. सांसद ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था से जुड़ा हुआ झारखंड का महान पर्व है. इस दिन लोग पीठा-मुड़ी, दही-चूड़ा, तिल आदि ग्रहण करते हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-kharsawan-fairs-will-not-be-held-on-makar-sankranti-follow-the-social-distance-and-follow-the-tradition-villagers-dc/">सरायकेला:

मकर संक्रांति पर नहीं लगेंगे मेले, सोशल डिस्‍टेंस का पालन करते हुए परंपरा का निर्वहन करें

14 से पहले डैम से छोड़ा जाएगा नदियों में पानी

सांसद महतो ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने स्वर्णरेखा परियोजना के खरकई नहर प्रमंडल के कार्यपालक अरविंद कुमार और बांध प्रमंडल चांडिल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार से बात की और नदियों में पानी छोड़ने के लिए कहा. इससे नदियों का जलस्तर ठीक रहेगा. नहाने के लिए स्वच्छ जल श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो सके. इस संबंध में दोनों पदाधिकारियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि इस मसले में समुचित कार्रवाई की जाएगी. 14 जनवरी से पहले दोनों नदियों में आवश्यकता अनुसार पानी छोड़ा जाएगा. वहीं जेएनएसी के सिटी मैनेजर गुड़िया, अनय राज ने सांसद को आश्वस्त किया कि अक्षेस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त नदी के घाट और जलाशयों की समुचित सफाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान ये लोग थे मौजूद

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, रीता सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निपेन्दर सिन्हा उर्फ (बड़कु), वरिष्ठ नेता कृष्णा यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, संजय रजक, भरत भूषण, नरेश प्रसाद, रास बिहारी प्रसाद, संजय मुंडा, राहुल तिवारी, नेहा साहू, सरिता लाल, रमेश प्रसाद, डॉक्टर राजीव यादव, दीपक घोष, विनोद सिंह यादव, शंकर सिंह, काजल मुखर्जी, सुशील हेसा, भोला सिंह, सोनाराम हेम्ब्रम, जयप्रकाश प्रसाद, सुनील राय, मृत्युंजय सिंह, धनेश्वर, राज, पंडित किशोर चटार्जी, कृष्णा, राकेश माझी, लक्ष्मण गोप, बनमाली सिंह मुंडा, राखु धीवर एवं अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही