Search

CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू, इस आधार पर किया जायेगा प्रमोट

Ranchi : CBSE 10वीं के परिणाम की घोषणा जल्द ही कर सकता है. इसके लिए सीबीएसई ने 10वीं के छात्र-छात्राओं का सालभर का ब्योरा सभी स्कूलों से मांगा है. यह ब्योरा स्कूलों को ऑनलाइन उपलब्ध करानी होगी. जिसके बाद ही स्टूडेंट्स को नंबर दिये जायेंगे और वे अगली कक्षा में प्रमोट होंगे. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/corona-explosion-in-government-offices-of-bihar-92-officers-of-45-departments-infected-many-dead/54909/">बिहार

के सरकारी कार्यालयों में कोरोना विस्फोट, 45 विभागों के 92 अधिकारी संक्रमित, कई की मौत

2020-21 सत्र की पढ़ाई हुई थी ऑनलाइन

बीते साल तमाम शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना की वजह से ऑनलाइन कक्षाएं करायी जा रही थी. जब स्थिती थोड़ी सामान्य हुई थी तो सरकारी निर्देश के बाद गाइडलाइन के पालन करते हुए छात्रों को स्कूल बुलाया गया था. उस दौरान 10वीं के छात्रों का प्रैक्टिकल कराया गया था. उसी दौरान स्टूडेंट्स के टेस्ट भी लिया गये थे. वहीं कई स्कूलों में प्री बोर्ड एक्जाम भी हुए थे. लेकिन कई स्कूल प्री बोर्ड एक्जाम भी नहीं ले पाये थे. सीबीएसई स्टूडेंट्स को नंबर देते वक्त प्रैक्टिकल, साप्ताहिक टेस्ट के साथ प्री बोर्ड के मार्क्स को देखेते हुए रिजल्ट जारी करेगा. छात्रों का ब्योरा सीबीएसई को भेजने की तैयारी गूगल शीट के माध्यम से की जा रही है.

इन आधार पर होगा मूल्यांकन

सीबीएसई ने स्कूलों से सत्र 2020–21 के 10वीं के स्टूडेंट्स का ब्योरा ऑनलाइन मांगा है. जिनमें विद्यार्थियों की उपस्थिति, ऑनलाइन–ऑफलाइन क्लासेस, ऑनलाइन टेस्ट, प्रैक्टिकल और 9वीं की फाइनल टर्म के रिजल्ट सहित 10वीं प्री बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट भी शामिल किया जायेगा. जिनके आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा.

कई स्कूलों में 11वीं की एडमिशन शुरू

सीबीएसई सभी स्कूलों से मिले रिपोर्ट के बाद को जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. उसके बाद 11वीं में एडमिशन शुरू होगा. हालांकि 11वीं की कक्षाएं ऑनलाइन शुरू करने का भी सीबीएसई ने आदेश दिया है. रांची के कई स्कूलों में सोमवार से एडमिशन फॉर्म मिलने लगेंगे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/lockdown-extended-till-3-may-in-delhi/54899/">दिल्ली

में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना का कहर जारी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//