Search

 
 
 

झारखंड में 206 डॉक्टर और 19 डेंटिस्ट को बदलने की तैयारी

 

रिवाइज लिस्ट तैयारः मेडिकल कॉलेजों के गैर चिकित्सा सेवा संवर्ग के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी बदलने की तैयारी

Ranchi: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों में झारखंड स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के गैर शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों जो नौ साल से अधिक समय से जमे हैं उन्हें बदले जाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए मेडिकल कॉलेजों के निदेशक और अधीक्षकों से गैर शैक्षणिक संवर्ग के विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों और डेंटिस्टों की सर्विस से जुड़ी हिस्ट्री मांगी गई है. साथ ही नौ सालों से अधिक समय से पदस्थापित चिकित्सकों से दूसरे जिलों में जाने के लिए पांच विकल्प मांगे गए हैं. जिसे दस जुलाई तक ईमेल के माध्यम से भेजने को कहा गया है. इसके अलावा भौतिक रूप से डाक के माध्यम से भी विभाग को सभी चिकित्सकों की जानकारी मांगी गई है. चिकित्सकों को विकल्प के लिए सभी जिलों के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्ति से जुड़ी विवरणी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

किस जिले में कितने चिकित्सक नौ साल से अधिक से हैं पदस्थापित

रांचीः 39  बोकारोः 15  चतराः 06  देवघरः 08  धनबादः 15 दुमकाः 04  पूर्वी सिंहभूमः 16  गढ़वाः 06  गिरिडीहः 07  गोड्डाः 07  गुमलाः 06  हजारीबागः 09  जामताड़ाः 05  खूंटीः 05  कोडरमाः 04  लातेहारः 03  लोहरदगाः 06  पाकुड़ः 06  पलामूः 11  रामगढ़ः 06  साहेबगंजः 06  सरायकेलाः 08  सिमडेगाः 02  पश्चिमी सिंहभूमः 06 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही