Search

 
 
 

छठ घाटों पर तैयारियां पूरी, चडरी तालाब में एक लाख लीटर गंगाजल से होगा अर्घ्य, 11 पुरोहित कराएंगे गंगा आरती

Ranchi News: चडरी सरना समिति छठ महापर्व और जतरा महोत्सव के मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर चडरी तालाब में भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इसके लिए मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की जा रही है. एलईडी के माध्यम से चडरी का इतिहास और छठ पूजा की विधि-विधान को दिखाया जाएगा. इसके लिए बंगाल, कोलकाता और बिहार से कलाकार पहुंचेंगे.
 
चडरी तालाब
  •  तालाबों में भव्य सजावट, प्रवेश द्वार और आकर्षक झांकियों से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत
  •  घाटों पर गूंज रहे छठी मईया के भक्ति गीत

Ranchi News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तालाबों और छठ घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. वहीं  पूजा समितियों की ओर से साउंड सिस्टम के जरिए छठी मईया के भक्ति गीत बजाए जा रहे हैं. इधर छठव्रतियों के घरों में भी छठी मईया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है.


चडरी तालाब में दिखेगा चडरी का इतिहास, एक लाख लीटर गंगाजल डाला जाएगा

चडरी सरना समिति छठ महापर्व और जतरा महोत्सव के मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर चडरी तालाब में भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इसके लिए मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की जा रही है. एलईडी के माध्यम से चडरी का इतिहास और छठ पूजा की विधि-विधान को दिखाया जाएगा. इसके लिए बंगाल, कोलकाता और बिहार से कलाकार पहुंचेंगे. 


वहीं बनारस से 11 पुरोहित बुलाए गए हैं, जो गंगा आरती कराएंगे. उन्होंने बताया कि पटना के पहलेजा घाट से एक लाख लीटर गंगाजल मंगाया गया है. इसे चडरी तालाब में डाला जाएगा. इसके अलावा डांस झारखंड के बच्चे छठ पर्व से संबंधित नाटक प्रस्तुत करेंगे.


जेल तालाब में दिखेगा नरक लोक, कर्मों का फल बताएगी झांकी

जेल तालाब छठ पूजा समिति की अध्यक्ष रौशन वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए तालाब के प्रवेश द्वार पर नरक लोक का दृश्य तैयार किया जा रहा है. इसके माध्यम से लोगों को उनके कर्मों का फल दिखाने का प्रयास किया जाएगा. यहां भी बनारस से पुरोहितों को गंगा आरती के लिए आमंत्रित किया गया है.


हातमा तालाब में 25 वर्षों से हो रही छठ पूजा, चट्टान को बनाया मगरमच्छ

हातमा छठ पूजा विकास समिति के अध्यक्ष सुजीत राम और मुख्य संरक्षक संतोष कुमार रवि ने बताया कि छठ पूजा को लेकर घाट की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है. यहां पिछले 25 वर्षों से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. तालाब में मौजूद चट्टान को समिति की ओर से रंग-रोगन कर आकर्षक मगरमच्छ का रूप दिया गया है. इससे घाट की सजावट को खास रूप देने का प्रयास किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही