Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: पहली सोमवारी को लेकर शिवालयों में तैयारी पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सावन की पहली सोमवारी को लेकर राजधानी के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सोमवार को पहाड़ी मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.
Advertisement
Advertisement
पहाड़ी मंदिर, रांची

Ranchi: सावन की पहली सोमवारी को लेकर राजधानी के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सोमवार को पहाड़ी मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए रविवार आधी रात से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का पहाड़ी मंदिर पहुंचना शुरू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

पहाड़ी मंदिर के अलावा सुरेश्वर धाम, लिंगेश्वर मंदिर, अरगोड़ा बूढ़ा महादेव, श्री इक्कीसो महादेव धाम सहित अन्य शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना होगी.

 

मंदिरों को फूल-मालाओं से सजाया गया है और शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है. पहाड़ी मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं पर जल अर्पित करने के लिए अर्घा सिस्टम भी लगाया गया है.

 

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर परिसर के बाहर प्रसाद की दुकानों में नारियल, फूल-माला, बेलपत्र, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

 

पहली सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

पहाड़ी मंदिर जाने वाले सभी एप्रोच मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इन मार्गों से केवल पैदल श्रद्धालुओं और कांवरियों को ही मंदिर तक जाने की अनुमति रहेगी.


सावन में पूजा सामग्री के दाम भी बढ़ गए हैं. पिछले वर्ष जहां नारियल 30 से 35 रुपये में मिल रहा था, वहीं इस बार इसकी कीमत 40 से 45 रुपये हो गई है.

 

दुकानदारों ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के कारण पूजा सामग्री के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की खरीदारी पर महंगाई का खास असर नहीं दिख रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही