Search

 
 
 

झारखंड विधानसभा में NeVA की शुरुआत को लेकर तैयारियां पूरी, उद्घाटन 11 को

: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के सफल संचालन को लेकर डिजिटल उपकरणों का निरीक्षण किया.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के सफल संचालन को लेकर डिजिटल उपकरणों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

 

11 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड विधानसभा परिसर में NeVA सेवा केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सभी मंत्रीगण एवं विधानसभा के सभी सदस्य आमंत्रित हैं.

 

उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही NeVA से जुड़ी आधुनिक तकनीकों को लेकर मंत्रीगण एवं सदस्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है.

 

यह प्रशिक्षण झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा. प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए सभा सचिवालय द्वारा सभी सदस्यों को सूचना दे दी गई है.

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विधायी कार्यों के संचालन हेतु मंत्रीगण एवं सदस्यों को कंप्यूटर टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के उपयोग को व्यावहारिक रूप से समझ सकें.

 

गौरतलब है कि आगामी बजट सत्र से झारखंड विधानसभा की कार्यवाहियों का संचालन आंशिक रूप से NeVA के माध्यम से शुरू किए जाने की योजना है. NeVA एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए प्रश्नोत्तर, कार्यसूची, विधेयक, प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचनाएं पूरी तरह पेपरलेस तरीके से संचालित होंगी. इसके साथ ही सदन की कार्यवाहियों और विधानसभा समितियों के प्रतिवेदनों का डिजिटल अभिलेख भी तैयार किया जा सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही