Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी पूरी - के रवि कुमार

Ranchi : शुक्रवार को निर्वाचन सदन में झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने प्रेसवार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि एक जून को राज्य के चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा में मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है. सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी को डिस्पैच कर दिया गया है. के रवि कुमार ने कहा कि मौसम विभाग ने तीनों लोकसभा क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है. जिसे लेकर तैयारी की गई है. बंगाल और बिहार के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं. सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि देवघर में चुनाव कार्य में लगे एक बस ड्राइवर की मौत हो गई. बोकारो के रहनेवाले उक्त ड्राइवर की मृत्यु किस कारण हुई, ये साफ नहीं हो सका है. हालांकि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार 15 लाख का मुआवजा परिवार को भुगतान की प्रक्रिया की जा रही है. इसे भी पढ़ें -पलामू">https://lagatar.in/palamu-co-launches-campaign-against-illegal-sand-storage-stir-among-sand-mafias/">पलामू

: अवैध बालू भंडारण के खिलाफ सीओ ने चलाया अभियान, बालू माफियाओं में हड़कंप

वोटिंग स्पीड बढ़ाने का प्रयास

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चेन सिस्टम से वोटिंग स्पीड बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. निर्वाचन भवन और डीसी ऑफिस के कंट्रोल रूम से चुनाव की मॉनिटरिंग की जाएगी. सभी बूथ पर दो कैमरे लगाए गए हैं. के रवि कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें और बढ़ चढकर मतदान करें. इसे भी पढ़ें -यौन">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-court-sends-prajwal-revanna-to-seven-day-police-remand/">यौन

उत्पीड़न मामला : अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही