Search

 
 
 

2024 की तैयारी, बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होगा भाजपा विरोधी दलों का महाजुटान

 
New Delhi/Patna : बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को भाजपा विरोधी दलों का महाजुटान होने जा रहा है. खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दिन विपक्षी दलों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. सूत्रों के अनुसार बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी को हराने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनायी जायेगी.                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बैठक को लोकर जदयू नेता मनजीत सिंह ने रविवार को जानकारी दी कि नीतीश कुमार लगातार एक संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं. 21 विपक्षी दलों द्वारा रविवार को एकजुट होकर नये संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किये जाने से संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाये जाने की संभावना को बल मिला है.

नीतीश कुमार लगातार विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं

मीडिया रिपोर्टों पर नजर डालें तो 18 से अधिक समान विचारधारा वाले विपक्षी दल 12 जून की मीटिंग का हिस्सा होंगे. इस कवायद में नीतीश कुमार पिछले कुछ माह में कई नेताओं से मिल कर चुके हैं. बता दें कि नीतीश ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इस क्रम में वह NCP चीफ शरद पवार, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से भी मिल चुके हैं.

देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से होगी!

बिहार के सीएम ने खुद ही मध्यस्थता करके विपक्षियों को एकजुट करने का प्रयास किया है. जानकारों का मानना है कि वह ममता, केजरीवाल और अखिलेश यादव को साथ लाने में सफल रहे हैं. हालांकि तीनों दल कांग्रेस से हाथ मिलाने में अनिच्छुक रहे हैं. जदयू का मानना है कि पटना में 12 जून को होने वाली बैठक से देश भर को संदेश जायेगा कि देश में बदलाव की शुरुआत बिहार से होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही