Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार कैबिनेट में बदलाव की तैयारी! बंद कमरे में मिले सीएम और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार की राजनीति में अचानक गर्माहाट आ गई है. इसका कारण केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अचानक पटना  पहुंचना हैं. गुरूवार को धर्मेद्र प्रधान पटना पहुंचे और बंद कमरे में नीतीश कुमार से मुलाकात की. बंद कमरे में दोनों बड़े नेताओं की हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई. (  बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) 
इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-06-may-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।06 MAY।कांग्रेस प्रभारी का दावा।अपराधियों का दुस्साहस।शाह का ममता पर निशाना।विदेश से लौटते ही एक्शन में पीएम।WHO के दावे पर भारत की आपत्ति।।समेत कई खबरें और वीडियो।

सीएम से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने गिरिराज सिंह से मुलाकात की 

बता दें कि राज्यसभा की खाली 1 सीट पर चुनाव की घोषणा होते ही धर्मेंद्र प्रधान अचानक पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार की शाम करीब 5.30 बजे पटना पहुंचे थे. सबसे पहले उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हुई. गिरिराज सिंह से पटना हवाई अड्डे में ही उनकी मुलाकात हुई. इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान बिहार स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे. जहां कुछ देर रुकने के बाद वह सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. इसे भी पढ़ें - अच्छी">https://lagatar.in/good-news-monsoon-may-knock-10-days-before-on-may-21/">अच्छी

 खबर : 10 दिन पहले 21 मई को दस्तक दे सकता है मानसून

मुलाकात को लेकर बीजेपी और जदयू नेताओं ने चुप्पी साध ली हैं

शाम 7 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच मुलाकात हुई. जब धर्मेंद्र प्रधान सीएम हाउस पहुंचे तो उस समय वहां शिक्षा मंत्री विजय चौधरी मौजूद थे. लेकिन नीतीश कुमार और धर्मेंद्र प्रधान ने बंद कमरे में अकेले में भी बातचीत की. सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच बिहार में लगातार बदल रहे सियासत के साथ-साथ कई मसलों पर चर्चा हुई है. इन दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात पर बीजेपी और जदयू के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है. कोई भी कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रहा है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बिहार दौरा काफी गुप्त तरीके से हुआ. इसकी जानकारी  कुछ खास लोगों को ही थी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत में बीजेपी के कई नेता स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन किसी ने कोई जानकारी साझा करने से साफ मना कर दिया. इसे भी पढ़ें - WHO">https://lagatar.in/who-claim-47-lakh-deaths-in-india-due-to-corona-india-objected/">WHO

का दावा : कोरोना से भारत में हुईं 47 लाख मौतें, भारत ने जताई आपत्ति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही