Search

 
 
 

देवघर में मतगणना की तैयारी पूरी, 26 की रात से यातायात व्यवस्था में बदलाव

मतगणना 27 फरवरी को शहर के देवघर कॉलेज परिसर में होगी. इसके लिए कॉलेज व आसपास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतगणना के दौरान ट्रैफिक शहर में ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.
 

Deoghar : देवघर जिले में 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है. मतगणना 27 फरवरी को शहर के देवघर कॉलेज परिसर में होगी. इसके लिए कॉलेज व आसपास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतगणना के दौरान ट्रैफिक शहर में ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कुछ मार्गों का रूट बदला गया है. यह व्यवस्था 26 फरवरी की रात 10 बजे से 28 फरवरी की रात 12 बजे तक रहेगी.


इस दौरान देवघर कॉलेज जाने वाले मार्ग सहित कई क्षेत्रों में बड़े वाहनों की नो इंट्री रहेगी. वाहनों के ठहराव के लिए पार्किंग स्थल सुनिश्चित किया गया है. यातायात पुलिस की ओर से जारी रूट चार्ट के अनुसार, आम लोगों के लिए अलग रूट, जबकि मतगणना स्थल पहुंचने के लिए अलग रूट रखा गया है.


मोहनपुर, चौपा मोड़, बैजनाथपुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग बैजनाथपुर बिलासी व भुरभुरा रंग मोड़ से दायीं ओर देवघर रेलवे स्टेशन रोड के दोनों तरफ या बाघमारा बस स्टैंड के पास होगी. जसीडीह, चकाई मोड़, सत्संग चौक, विप चौक, मस्जिद मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन तिवारी चौक से बाय बेड कॉलेज ग्राउंड या तिवारी चौक से दाहिने शिवराम झा चौक के अंदर या चिल्ड्रन पार्क में पार्किंग करेंगे. कोठिया गिडनी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग बाघमारा बस स्टैंड के बगल स्थित खाली मैदान में होगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही