Search

 
 
 

EXCLUSIVE: झारखंड में 'ईवी क्रांति' की तैयारी, हर 15 से 20 किमी पर 600 चार्जिंग स्टेशन का प्रस्ताव

Ranchi News: परिवहन विभाग ने इस प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है. योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक होगी. इसमें परिवहन सचिव राजीव रंजन, ऊर्जा सचिव और उद्योग सचिव मिलकर इसके त्वरित क्रियान्वयन और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: झारखंड की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) बेझिझक दौड़ेंगी. राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ाने के लिए चार्जिंग स्टेशनों का एक बड़ा जाल बिछाने का खाका तैयार किया जा रहा है. प्रस्ताव के अनुसार, हर 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इसके तहत पूरे झारखंड में 600 नए चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की योजना है.

 

 मेगा प्लान को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू 

परिवहन विभाग ने इस प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है. योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही एक उच्च स्तरीय बैठक होगी. इसमें परिवहन सचिव राजीव रंजन, ऊर्जा सचिव और उद्योग सचिव मिलकर इसके त्वरित क्रियान्वयन और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

खड़ी होगी मजबूत बुनियाद

प्रस्तावित 600 स्टेशनों का नेटवर्क तैयार होने से राज्य में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर की एक मजबूत बुनियाद खड़ी होगी. हर 15-20 किमी पर चार्जिंग की निर्बाध सुविधा मिलने से लोगों की झिझक खत्म होगी. इससे आम लोगों का पेट्रोल-डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ रुझान तेजी से बढ़ेगा और ईवी बाजार को भारी उछाल मिलेगा.

 

कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी 

झारखंड के शहरों में पेट्रोल और डीजल वाहनों से होने वाला उत्सर्जन वायु प्रदूषण की एक बड़ी वजह है. इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ने से कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी. पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटने से हवा साफ होगी. यह कदम राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की दिशा में आगे ले जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही