Search

 
 
 

धनबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी शुरू, उत्कृष्ट कर्मी होंगे सम्मानित

 
Dhanbad : धनबाद जिले में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा की. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. उपायुक्त संदीप सिंह ने 26 जुलाई को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया. 15 अगस्त को मुख्य समारोह धनबाद (Dhanbad) के गोल्फ ग्राउंड में सुबह 9:05 बजे से होगा. इसके बाद समारणालय में सुबह 10 बजे, एसएसपी कार्यालय में 10:10 बजे,  एसडीओ कार्यालय में 10:20 बजे, मिश्रित भवन में 10:30 बजे और गांधी सेवा सदन में 10:45 बजे झंडा फहराया जाएगा. गोल्फ ग्राउंड में होने वाले समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विभिन्न विभागों के कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. डीसी ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को 11 अगस्त तक उत्कृष्ट कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में गोल्फ ग्राउंड का समतलीकरण, परेड, सुरक्षा, आगंतुकों के स्वागत व उन्हें बैठने के स्थान आदि के बारे में समीक्षा की गई. बैठक में एसएसपी संजीव कुमार, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, निदेशक एनईपी इंदु रानी, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, डीटीओ समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/4-new-corona-patients-found-in-dhanbad-8-cured/">

धनबाद में कोरोना के 4 नए मरीज मिले, 8 हुए ठीक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही